अमित सिंह चाहर को मिली पीएचडी की उपाधि…
बड़ी खबर केसरिया खबर@sms
09/जून/2022
धौलपुर,विजय शर्मा….
धौलपुर शहर के अमित सिंह चाहर को राजस्थान विश्वविद्यालय के राजनीतिक विज्ञान विभाग ने उनके शोध कार्य के लिए पीएचडी की उपाधि प्रदान की है।
शहर के नारायण कॉलोनी निवासी अमित सिंह चाहर पुत्र तेजपाल सिंह ने बताया कि राजस्थान विश्वविद्यालय के राजनीतिक विज्ञान विभाग ने शोध कार्य विषय यूनियन स्टेट रिलेशन्स ब्लॉनिंग कमीशन (अ नीड ऑफ रिमोरिएन्टेशन) के लिए यह पीएचडी की उपाधि से नवाजा गया है। बता दें कि अमित सिंह चाहर वर्तमान में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कुम्हेरी सैंपऊ में शिक्षक के पद कार्यरत हैं।
उन्होंने राजस्थान यूनिवर्सिटी की रिटायर्ड गाइड डॉ. मंजू कुमारी जैन ने की अधीनता व मार्गदर्शन में यह उपाधि प्राप्त की है। उनकी इस सफलता पर परिवारीजनों व साथिगणों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उनके बड़े भाई ब्रजपाल सिंह चाहर ने कहा कि अमित ने अपनी उपलब्धि से शिक्षा विभाग का भी गौरव बढ़ाया है।

