Site icon Kesaria News

योग के रंग धौलपुर के संग..

योग गुरु स्वामी रामदेव से मिलकर दीक्षित ने धौलपुर का बताया ऋषि परंपरा व योग के प्रति उत्साह।

धौलपुर, ब्यूरो विजय शर्मा

16/जुलाई/2022

 

धौलपुर में चल रहे निरंतर योग के अखंड पुरुषार्थ के दीप को प्रदीप्त कर रहे योगाचार्य दिनेश कुमार दीक्षित फिर से पहुंचे गुरुधाम पतंजलि योगपीठ हरिद्वार और लिया गुरु आशीष।

योग गुरु स्वामी रामदेव से मिलकर दीक्षित ने धौलपुर का बताया ऋषि परंपरा व योग के प्रति उत्साह। योग ऋषि स्वामी जी ने आने वाले निकट दिनों में धौलपुर में एक विशाल योग शिविर लगाने की भी चर्चा की एवं दिव्य प्रकृति का आनंद लिया ।

इसके अलावा विशेष आत्मीय लोगों से संवाद और संपर्क भी किया तथा प्राकृतिक चिकित्साओं का भी पुनः प्रशिक्षण लिया।  चाहे वह शिरोधारा,स्वेदन, कटी बस्ती, लीज, नस्सी, जल नेती, कैपिंग चिकित्सा, मट्टी पट्टी चिकित्सा एक्यूपंचर, एक्यूप्रेशर आदि। इन सब का भी होगा धौलपुर में एक भव्य गंतव्य। इस संकल्प के साथ फिर से योग के रंग धौलपुर के संग।

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version