Kesaria News

कृषि विभाग और राजस्व अमले की कार्यवाही से बौखलाये कीटनाशक व्यवसायी

होशंगाबाद/पिपरिया – गुरुवार को दोपहर में कृषि विभाग और राजस्व अमले ने किसान हित को ध्यान में रखते हुए कीटनाशक दवा व्यवसायी शेर सिंह दुदानी और अतुल अग्रवाल की दुकानों पर अचानक छापामार कार्यवाही करते हुए जांच की। इस कार्यवाही से बौखलाये नगर के कुछ कीटनाशक फर्टिलाइजर व्यवसाय करने वाले दुकानदारों ने एसोसिएशन के सदस्यों को अपनी बातों में लगाकर आज अनुभागीय अधिकारी को एक ज्ञापन सौपा जिसमे एक मांग रखी गयी कि राजस्व अधिकारी अमले के साथ जांच करने आते है।जिससे हमारी दुकान में भीड़ लग जाती है।और जनता हमे चोर डाकू समझती है।अतः हमारी दुकानों की जांच कृषि विभाग द्वारा ही कि जानी चाहिए ये मांग ज्ञापन के माध्यम से की । मांग नही मानने पर प्रतिष्ठान बंद रखने को बाध्य होने की धमकी भी प्रशासन को ज्ञापन के माध्यम से दे डाली ।

आपको बताते की रवि के सीजन में एग्रो सर्विस सेंटर, अतुल ट्रेडर्स , की दुकान पर महँगे यूरिया की जमकर कालाबाजारी करने की शिकायत मौखिक रूप से किसानों द्वारा की गई थी। तब स्टॉक होने के बावजूद अतुल ट्रेडर्स की दुकान पर ताला मिला था। उसी समय मौके पर पहुँचे कृषि अधिकारी और तहसीलदार ने पंचनामा बनाकर कार्यवाही के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को प्रतिवेदन दिया था ।उसके बाद जिला उपसंचालक कृषि अधिकारी ने अतुल ट्रेडर्स का फुटकर फर्टिलाइजर बिक्री का लाइसेंस निरस्त कर दिया था।

कृषि

आम आदमी पार्टी भी दे चुकी है ज्ञापन

विधानसभा चुनाव के पहले आम आदमी पार्टी पिपरिया द्वारा भी एक ज्ञापन सांसद को सौपा गया था जिसमे जैविक के नाम पर रासायनिक कीटनाशक दवा किसान को भ्रामक विज्ञापन के जरिये बेची जा रही है।इस पर रोक लगाने की मांग की गई थी।

चार साल पहले भी विवेक ओबेरॉय के पास आया था मोदी बनने का ऑफ़र

Sdm मदन सिंह रघुवंशी का कहना कि हमने कार्यवाही किसान हित को ध्यान रखते हुए की है । हम किसी के भी दबाव में आने वाले नही है।कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी

पिपरिया संवादाता खबर

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version