Site icon Kesaria News

अमित शाह से मिलने पहुंचे चंद्रबाबू नायडू, गठबंधन में सीट बंटवारे पर हो सकती है बात

नई दिल्ली | तेलुगु देशम पार्टी के अध्यक्ष और आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू नई दिल्ली स्थित केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आधिकारिक आवास पहुंचे हैं। दोनों नेताओं की मुलाकात में भाजपा-टीडीपी के संभावित गठबंधन को लेकर सीट बंटवारें पर बात हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भाजपा और टीडीपी में लोकसभा चुनाव के लिए गठबंधन करने की चर्चा हो रही है। इसके लिए गुरुवार से टीडीपी चीफ चंद्रबाबू नायडू दिल्ली में मौजूद हैं और लगातार भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात कर रहे हैं। जगन मोहन रेड्डी की पार्टी वाईएसआरसीपी के सांसद के रघु राम कृष्ण राजू ने भी भाजपा और टीडीपी के गठबंधन की लगभग पुष्टि कर दी है। उन्होंने बताया कि ‘दोनों पार्टियों के गठबंधन का एलान अगले 20-30 मिनट में हो जाएगा और उससे सभी लोग खुश होंगे।’
तेलुगु देशम पार्टी के अध्यक्ष और आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू नई दिल्ली स्थित केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आधिकारिक आवास पहुंचे हैं। दोनों नेताओं की मुलाकात में भाजपा-टीडीपी के संभावित गठबंधन को लेकर सीट बंटवारें पर बात हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भाजपा और टीडीपी में लोकसभा चुनाव के लिए गठबंधन करने की चर्चा हो रही है। इसके लिए गुरुवार से टीडीपी चीफ चंद्रबाबू नायडू दिल्ली में मौजूद हैं और लगातार भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात कर रहे हैं। जगन मोहन रेड्डी की पार्टी वाईएसआरसीपी के सांसद के रघु राम कृष्ण राजू ने भी भाजपा और टीडीपी के गठबंधन की लगभग पुष्टि कर दी है। उन्होंने बताया कि ‘दोनों पार्टियों के गठबंधन का एलान अगले 20-30 मिनट में हो जाएगा और उससे सभी लोग खुश होंगे।’
टीडीपी ने 2014 का चुनाव भी भाजपा के साथ गठबंधन में लड़ा था
तेलुगु देशम पार्टी ने 2014 का लोकसभा चुनाव भी भाजपा के साथ गठबंधन में लड़ा था। हालांकि मार्च 2018 में आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग पर दोनों पार्टियों में मतभेद के बाद टीडीपी ने गठबंधन तोड़ लिया था। अब एक बार फिर टीडीपी, भाजपा के साथ गठबंधन की कोशिश कर रही है। इस गठबंधन की कोशिश जनसेना पार्टी के मुखिया पवन कल्याण द्वारा भी की जा रही है। गुरुवार को जब टीडीपी चीफ ने अमित शाह और जेपी नड्डा से दिल्ली में संभावित गठबंधन को लेकर बैठक की तो उस बैठक में जनसेना पार्टी के चीफ पवन कल्याण भी मौजूद रहे। आंध्र प्रदेश में लोकसभा चुनाव के साथ ही इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि दोनों पार्टियों में गठबंधन के तहत भाजपा को राज्य की 25 लोकसभा सीटों में से 7-8 सीटें मिल सकती हैं, साथ ही भाजपा ने 15 विधानसभा सीटों की भी मांग की है। वहीं टीडीपी की तरफ से भाजपा को 4 लोकसभा सीटों और 10 विधानसभा सीटों का ऑफर दिया जा रहा है। मीडिया में दावा किया जा रहा है कि भाजपा और टीडीपी का गठबंधन तय हो गया है और शनिवार को ही इसका आधिकारिक एलान हो सकता है।
भाजपा की कोशिश आगामी लोकसभा चुनाव में अकेले दम पर 370 और एनडीए द्वारा 400 से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य तय किया है। इसके लिए भाजपा दक्षिण के राज्यों में भी अपनी पकड़ बनाने की कोशिश कर रही है। आंध्र प्रदेश में पार्टी टीडीपी के साथ इसी कोशिश के तहत गठबंधन की बात कर रही है। भाजपा को न सिर्फ इससे राज्य में सीटें मिलने की उम्मीद है, साथ ही भाजपा का संगठन भी मजबूत होगा। वहीं टीडीपी चीफ चंद्रबाबू नायडू आंध्र प्रदेश स्किल डेवलेपमेंट कॉरपोरेशन के घोटाले में फंस हैं और इस मामले में वह जेल भी जा चुके हैं। चंद्रबाबू नायडू भाजपा के साथ गठबंधन करके ऐसे सहयोगी को साथ लेने की कोशिश कर रही है, जो केंद्र पर काबिज है।

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version