Site icon Kesaria News

शनिवार को दोपहर 3 बजे होगा लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का एलान

चुनाव आयोग द्वारा शनिवार दोपहर 3 बजे लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान किया जाएगा। चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह जानकारी दी। पूरे देश में चुनाव की तारीखों का एलान होते ही आदर्श आचार संहिता लग जाएगी।
साथ ही गुरुवार को नए चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति के बाद आज इन्होंने पदभार संभाल लिया. चीफ इलेक्शन कमीश्नर राजीव कुमार ने शुक्रवार सुबह दोनों चुनाव आयुक्तों ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू का स्वागत किया | इसके बाद चुनाव आयुक्त के रूप में चुने जाने के बाद शुक्रवार को ज्ञानेश कुमार और सुखवीर सिंह संधू ने कामकाज संभाल लिया। दोनों के पदभार संभालने के बाद आज ही 11 बजे के आसपास चुनाव आयोग की एक अहम बैठक हुई. इस बैठक में लोकसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा की गई |
इस दौरान दोनों चुनाव आयुक्तों ने सीईसी के साथ चुनाव कार्यक्रम को निर्णायक रूप देने पर मंथन किया.

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version