Site icon Kesaria News

प्रकाश अंबेडकर से गठबंधन खत्म होने पर संजय राउत का बयान – ये एकतरफा फैसला, उद्धव से चर्चा करनी थी

मुंबई। लोकसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल मची हुई है। वंचित बहुजन अघाड़ी प्रमुख प्रकाश अंबेडकर ने शिवसेना (यूबीटी) से गठबंधन खत्म होने की बात कुछ दिनों पहले कही है। उन्होंने कहा कि अब शिवसेना (यूबीटी) के साथ गठबंधन अस्तित्व में नहीं है। अब गठबंधन खत्म पर होने पर संजय राउत का बयान समाने आया है। उन्होंने इससे एकतरफा फैसला बताया है।
शिवसेना (यूबीटी) के नेता ने कहा कि जब उद्धव ठाकरे और प्रकाश अंबेडकर ने अपने गठबंधन की घोषणा की थी तो लोकसभा चुनाव एजेंडे में नहीं थे। संजय राउत ने कहा, ‘हमारा गठबंधन विधानसभा और स्थानीय निकाय चुनावों में मिलकर काम कर रहा था। यह गठबंधन नेक इरादों के साथ किया गया था।’
उद्धव ठाकरे से बात कर लेतसंजय राउत ने कहा कि प्रकाश अंबेडकर को ऐसा एलान करने से पहले उद्धव ठाकरे के साथ बातचीत करनी चाहिए थी। यह एकतरफा और दुर्भाग्यपूर्ण फैसला है। उन्होंने कहा, ‘अंबेडकर को अपने फैसले पर दोबारा विचार करना चाहिए। महाविकास अघाड़ी द्वारा उन्हें राज्य की चार लोकसभा सीटें देने की पेशकश बनी हुई है।’
शिवसेना (यूबीटी) और वीबीए ने पिछले साल गठबंधन का एलान किया था। प्रकाश अंबेडकर की पार्टी लोकसभा चुनाव में एमवीए के साथ हाथ मिलाने पर विचार कर रही है। हालांकि सीट बंटवारे को लेकर बातचीत बेनतीजा रही है।

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version