Site icon Kesaria News

गौतमबुद्ध नगर में सपा ने फिर किया बदलाव, अब इस प्रत्याशी के नाम पर लगी मुहर

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी ने गौतमबुद्ध नगर सीट से अपना उम्मीदवार बदल दिया है। युवा नेता राहु अवाना का टिकट काट दिया गया है। उनकी जगह फिर से डॉ. महेंद्र नागर को प्रत्याशी बनाया है। इस सीट से अब महेंद्र चुनाव लड़ेंगे। लखनऊ में पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में उनके नाम पर मुहर लगी।
उत्तर प्रदेश की गौतमबुद्ध नगर सीट कांग्रेस के साथ गठबंधन में समाजवादी पार्टी के पास गई थी। सपा की तरफ से उम्मीदवार तय होने के बाद नेताओं और कार्यकर्ताओं में नाराजगी थी। पहले पार्टी ने इस सीट से महेंद्र नागर को चुनावी मैदान में उतारा था। वह दो साल पहले ही कांग्रेस छोड़कर सपा में शामिल हुए थे।
इस कारण जिले के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं में असंतोष था। कई नेताओं ने अखिलेश यादव से मुलाकात करने के बाद विरोध जताया था। इसके बाद डॉ महेंद्र का टिकट काटकर राहुल अवाना को उम्मीदवार बनाया था।
राहुल अवाना के नाम की घोषणा होने के बाद पार्टी के कई नेता खफा हो गए थे। नेताओं ने अखिलेश यादव से मुलाकात करके राहुल को राजनीतिक अनुभव नहीं होने और गुर्जर समाज का वोट नहीं मिलने की बात कही थी। बताया जाता है कि महेंद्र नागर दिग्गज नेता हैं। उनकी गुर्जर समाज में अच्छी पकड़ है।

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version