Site icon Kesaria News

पूर्णियां सीट को लेकर पप्पू यादव का बड़ा बयान, बोले- मैं पूर्णिया से लड़ूंगा चुनाव , कांग्रेस की हाँ का इंतज़ार

पटना। बिहार में पूर्णियां सीट को लेकर कांग्रेस नेता पप्पू यादव ने आरजेडी की खिलाफत शुरू कर दी है। वह इस सीट को लेकर कई सालों से मेहनत कर रहे थे। महागठबंधन के सीट शेयरिंग फॉर्मूले के तहत पूर्णिया सीट आरजेडी के खाते में चली गई है। उसने यहां से उम्मीदवार भी घोषित कर दिया है।

लालू यादव ने यहां पार्टी का सिबंल बीमा भारती को सौंप दिया है। बीमा भारती की उम्मीदवारी तय होने के बाद पप्पू यादव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पूर्णिया की जनता चाहती है कि मैं कांग्रेस के साथ जुड़ा रहूं। पार्टी का झंडा मेरे हाथ में रहे। मैं पूर्णिया से चुनाव लड़ना चाहता हूं, लेकिन फैसला पार्टी नेतृत्व को करना है। कांग्रेस की लीडरशिप की हां के बाद नामांकन दाखिल किया जाएगा।

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version