पटना। महागठबंधन में विकासशील इंसान पार्टी की एंट्री हो गई है। मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी को आरजेडी ने अपने कोटे से तीन सीट देने का फैसला किया है। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि उनकी पार्टी ने अपने 26 सीटों के कोटे में से सहनी की पार्टी को तीन सीट देगी। ये सीटें गोपालगंज, झंझारपुर और मोतिहारी हैं।
मुकेश सहनी हुए महागठबंधन में शामिल, आरजेडी ने अपने कोटे से दी विकासशील इंसान पार्टी को 3 सीटें

