Site icon Kesaria News

ईद कार्यक्रम में बोलीं ममता बनर्जी-‘हम देश के लिए खून बहाने को तैयार, सीएए-यूसीसी स्वीकार नहीं’

कोलकाता | गुरुवार को ईद के मौके पर कोलकाता में एक जनसभा को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि ‘कुछ लोग चुनाव में दंगा कराने की कोशिश करेंगे, लेकिन आपको उनके झांसे में नहीं फंसना है। उन्होंने कहा कि वह राज्य में सीएए, एनआरसी और समान नागरिक संहिता को लागू नहीं होने देंगी।
ममता बनर्जी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह खुशी की ईद है, ताकत देने वाली ईद है।
ममता बनर्जी ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि ‘इस समय जब चुनाव नजदीक हैं तो देश के कुछ मुसलमान नेताओं को फोन करके उन्हें लुभाने की कोशिश की जा रही है।’ उन्होंने कहा, ‘आज इस चुनाव के समय में आप कुछ मुस्लिम लोगों को चुन रहे हैं और उनसे पूछ रहे हैं कि वे क्या चाहते हैं… मैं आपको बताती हूं कि उन्हें कुछ नहीं चाहिए।’ टीएमसी चीफ ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि ‘अगर कोई दंगा भड़काने आए तो आप शांत रहना क्योंकि अगर कोई विस्फोट होगा तो वे एनआईए को भेजेंगे और सभी को गिरफ्तार कराएंगे। सभी को गिरफ्तार करने से देश सूना हो जाएगा। हम चाहते हैं कि सभी मिलकर रहें।’
ममता बनर्जी ने कहा कि ‘हम सीएए, एनआरसी और यूनिफॉर्म सिविल कोड को स्वीकार नहीं करेंगे। अगर हम एकजुट होकर रहे तो कोई भी हमें नुकसान नहीं पहुंचा सकता।

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version