Site icon Kesaria News

महाराष्ट्र के मराठवाड़ा में बेमौसम बारिश से हुई 10 की मौत

महाराष्ट्र | महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र में नौ अप्रैल से जारी बेमौसम बारिश के कारण 10 लोगों समेत 150 पशुओं की मौत हो गई। राज्य राजस्व विभाग ने इसकी जानकारी दी है। मराठवाड़ा क्षेत्र में आठ जिले हैं, जिसमें छत्रपति संभाजीनगर, जालना, बीड, परभणी, लातूर, नांदेड़, धाराशिव और हिंगोली शामिल हैं।
राज्य राजस्व विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, मराठवाड़ा क्षेत्र में नौ अप्रैल से जारी बेमौसम बारिश के कारण मानव और पशु जीवन को नुकसान पहुंचा है। इस बेमौसम बारिश के कारण 9127 किसानों के 5,256.86 हेक्टेयर से अधिक भूमि पर फसल क्षतिग्रस्त हो गए।
रिपोर्ट के अनुसार, बेमौसम बारिश के कारण अबतक 10 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई घायल भी हुए हैं। इनमें सबसे ज्यादा बीड़ में तीन मौतें, जबकि छत्रपति संभाजीनगर, परभानी और लातूर में दो-दो मौतें दर्ज की गई है। वहीं 17 दुधारू पशुओं समेत 152 जानवरों की मौत हो गई।

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version