Site icon Kesaria News

महाराष्ट्र की बारामती सीट पर ननद औरत भाभी आमने – सामने, दोनों ने दर्ज किया नामांकन

बारामती। महाराष्ट्र की बारामती लोकसभा सीट पर 7 मई को मतदान होना है। इस बार यहां चुनावी मैदान में पवार परिवार की दो महिलाएं आमने-सामने हैं। शरद पवार ने जहां बेटी सुप्रिया सुले को फिर से टिकट दिया है तो अजित पवार ने पत्नी सुनेत्रा पर दांव खेला है।
इस तरह बारामती सीट पर इस बार ननद-भाभी की टक्कर देखने को मिल रही है। खास बात यह है कि सुप्रिया और सुनेत्रा ने गुरुवार को नामांकन किया।
वहीं मौजूदा सांसद सुप्रिया सुले ने नामांकन से पहले दावा किया कि मेरा काम, मेरी योग्यता देखने के बाद मुझे पूरा भरोसा है कि जनता मेरे साथ जरूर खड़ी होगी। इस विधानसभा क्षेत्र में सबसे बड़ी समस्या पानी की है। इसलिए मुझे लगता है कि प्रशासन को आज इस सूखे पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।

 

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version