Site icon Kesaria News

पीएम मोदी की आगरा में 25 अप्रैल को होगी चुनावी जनसभा, तैयारियां शुरू

लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद अब भाजपा दूसरे चरण के मतदान के लिए जनता को साधने में जुट गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 अप्रैल को आगरा का दौरा करेंगे. इस दौरान वह जिले के कोठी बाजार में एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे. जिसको लेकर जोरो शोरों से तैयारियां की जा रहीं हैं. बता दें कि पीएम मोदी 25 अप्रैल को आगरा में एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे. वहीं पीएम मोदी के कोठी मीना बाजार में प्रस्तावित रैली की तैयारियों में अधिकारी जुट चुके हैं. . बता दें कि पीएम मोदी की रैली को लेकर सड़कों और डिवाइडर को भी पानी से धुलाई कर चमकाया जा रहा है.
वहीं पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को आचार संहिता को ध्यान में रखते हुए पंडाल, मंच व अन्य मानक परखने के निर्देश को दिए गए हैं. साथ ही सीएमओ को रैली स्थल के पास सेफ हाउस बनाने के निर्देश दिए गए है. इसके अलावा ट्रैफिक पुलिस को बाहर से आने वाले वाहनों को चिह्नित स्थलों पर पार्किंग कराने के निर्देश दिए गए हैं.

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version