Site icon Kesaria News

यूट्यूब पर इस गाने ने तोड़ा ‘गैंगनम स्टाइल’ का रिकॉर्ड

दक्षिण कोरियाई पॉप बैंड ‘ब्लैकपिंक’ सबसे कम वक़्त में यूट्यूब पर 10 करोड़ व्यूज़ हासिल करने वाला बैंड बन गया है. इस बैंड ने गैंगनम स्टाइल से चर्चा में आए कोरियाई पॉप स्टार ‘साई’ का रिकॉर्ड तोड़ा है.

ब्लैकपिंक के ‘किल दिस लव’ गाने ने ये रिकॉर्ड कायम करने में दो दिन और 14 घंटे का वक़्त लिया है. महज 24 घंटे में इस गाने को 56.7 मिलियन बार देखा गया. इस गाने ने एक दिन में सबसे ज्य़ादा बार देखे जाने वाले अरियाना ग्रांदे के ‘थैक्यू’ गाने का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

24 घंटों के भीतर सबसे ज़्यादा देखे जाने वाले गाने

साल 2016 में बना ब्लैकपिंक बैंड एक महिला बैंड है. जिसकी सदस्य जिसू, जेनी, रोज़ और लीसा हैं. इस बैंड ने सितंबर 2016 में स्क्वायर वन नाम का अपना पहला एल्बम जारी किया था. इस एल्बम को कोरिया में काफ़ी पसंद किया गया था.

साल 2018 में आया इस बैंड का गाना ‘डू-डू-डू-डू’ दक्षिण कोरिया में यूट्यूब पर सबसे ज़्यादा बार देखा जाने वाला गाना बन गया था.

‘किल दिस लव’ गाने को बैंड ने कोरियाई और अंग्रेजी भाषा में गाया है.

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version