Kesaria News

जब बिग B ने प्रियंका को कहा देवीजी ये पंक…….

इन दिनों देश भर में ट्विटर का भुखार सिर चढ़कर बोल रहा है,डिजिटल ज़माने में हर कोई डिजिटल दुनिया मे फेमस होना चाहता है। छोटी छोटी बातें,घटनाएं,जज़्बात या कुछ और अपने नज़दीक मौजूद किसी प्रियजन या अन्य से साझा करें न करे लेकिन सोशल मीडिया में ज़रूर शेयर करता है।

Twitter snap shot

अब किस्सा कुछ यूं है कि हाल ही में कांग्रेस छोड़ शिवसेना में गयीं प्रियंका चतुर्वेदी ने अपने ट्विटर हैंडल पर कुछ पंक्तियां लिखीं और साझा की, बाकायदा उन्होंने साभार स्वरूप स्वर्गीय हरिवंश राय बच्चन का नाम भी लिखा यानी ये पंक्तियां हरिवंश राय बच्चन की हैं। 3 जुलाई 2019 6 बजकर 34 मिनट पर प्रियंका ने ये पोस्ट अपनी ट्विटर वाल पर शेयर की,जिस पर 10 हज़ार से ज़्यादा लाइक्स और 1हज़ार से अधिक री शेयर भी किये गए ।

Twitter snap shot for info.only

मामला जब रोचक हो गया जब अमिताभ बच्चन जो कि स्वर्गीय बच्चन के बेटे हैं और बॉलीवुड के बिग बी यानी सुपरस्टार हैं ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए लिखा देवी जी ये पंक्तियां बाबूजी डॉ हरिवंश राय बच्चन जी की नही हैं ये कविवर द्विवेदी जी (सोहन लाल द्विवेदी )की हैं।

ट्विटर पर ये पूरा मामला जमकर ट्रेंड हो रहा है, तुरंत ही प्रियंका ने अमिताभ बच्चन को ट्वीट कर जवाब दिया जी बच्चन साहेब हमने अपने अगले ही ट्वीट में उसको correct भी किया है, आपका बहुत आभार।

लेकिन प्रियंका ने इस ट्वीट को डिलीट नही किया ,जिसपर वरिष्ठ टीवी एवं डिजिटल न्यूज़ पत्रकार शैलेंद्र मिश्रा शैली ने कहा कि ये सब आजकल लोकप्रियता हासिल करने एवं सोशल मीडिया में अपने फॉलोवर्स बढ़ाने के भी नए संसाधनों का हिस्सा मात्र है, क्योंकि इस प्रकार की त्रुटि होने पर लोग अधिकतर अपनी पोस्ट्स या कमैंट्स को डिलीट या एडिट करते हैं लेकिन ट्विटर पर केवल डिलीट का ऑप्शन ही उपलब्ध है। ऐसे में केवल गलती मानकर जवाब लिखना और पोस्ट को डिलीट न करना दर्शाता है कि अमिताभ बच्चन जैसी शख्सियत की लोकप्रियता, प्रियंका चतुर्वेदी से कई अधिक है और प्रियंका यदि इस मामले पर ट्रोल होती हैं तो उनको ही अधिक लाभ है।

हालांकि इस पूरे मामले में कोई तकनीकी या वैधानिक परेशानी नही है और प्रियंका का माफी मांगना /खेद प्रकट करना ही पर्यापत माना जा सकता है। क्योंकि ये उनके और अमिताभ बच्चन के बीच का मामला है, लेकिन उनके (प्रियंका) खेद पर अमिताभ बच्चन ने कोई प्रतिक्रिया ट्विटर पर जवाब के रूप में नही दी है।

केसरिया न्यूज़ के लिए डेस्क की विशेष खबर

Note:  खबर की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए शीर्षकों के ट्विटर हैंडल के स्नेप शॉट्स का उपयोग किया गया है।

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version