नई दिल्ली: वैक्सीन बनाने वाली कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अडार पूनावाला अब फिल्म कारोबार में बड़ा दांव खेलने की तैयारी में हैं। वह करण जौहर की फिल्म और टेलीविजन प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी धर्मा प्रोडक्शन और धर्मेटिक एंटरटेनमेंट में 1000 करोड़ रुपये में 50% हिस्सेदारी खरीद रहे हैं। यह डील 2000 करोड़ रुपये की वैल्यूएशन पर हो रही है। सूत्रों के मुताबिक पूनावाला सेरेन प्रोडक्शंस के जरिए अपनी निजी क्षमता में यह निवेश कर रहे हैं। धर्मा 50 फीसदी हिस्सेदारी अपने पास रखेगा। करण जौहर कंपनी के एग्जीक्यूटिव प्रेजिंडेट और अपूर्व मेहता सीईओ बने रहेंगे।
करण जौहर की प्रॉडक्शन कंपनी को मिलेगी अडार पूनावाला की वैक्सीन! 1,000 करोड़ रुपये की डील

