Site icon Kesaria News

चीन की जीडीपी के बराबर पहुंचा गोल्ड का मार्केट कैप, 5 साल में डबल हो गई है वैल्यू

नई दिल्ली: सोने की कीमत रोज-रोज नए रेकॉर्ड बना रही है। सोमवार को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसकी कीमत पहली 2,750 डॉलर प्रति औंस के पार पहुंच गई। इसके साथ ही गोल्ड का मार्केट कैप 18.4 ट्रिलियन डॉलर पहुंच गया जो चीन की इकॉनमी के बराबर है। अमेरिका के बाद चीन दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी इकॉनमी है। पिछले पांच साल में सोने का मार्केट कैप दोगुना हो चुका है। इस साल सोने की कीमत में 33% तेजी आई है। अमेरिका का मार्केट कैप 57 ट्रिलियन डॉलर है जबकि बिटकॉइन का मार्केट कैप 1.4 ट्रिलियन डॉलर है।

भारत में सोने का भाव

इस बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 750 रुपये की तेजी के साथ 80,650 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत 5,000 रुपये के जबर्दस्त उछाल के साथ सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गई। पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के बीच पीपल्स बैंक ऑफ चाइना के ब्याज दर में कटौती से सोने में तेजी आई। चांदी की कीमतों में लगातार चौथे दिन बढ़त जारी रही और यह 5,000 रुपये के उछाल के साथ 99,500 रुपये प्रति किलोग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई।

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version