Site icon Kesaria News

₹10,00,00,000 की सेल… दिवाली के बाद दुकानों पर उमड़े लोग, कुछ ही घंटे में लुट गया सारा माल

नई दिल्ली: दिवाली खत्म हो गई है लेकिन लोगों की शॉपिंग जारी है। देश के कई शहरों में अब भी बाजारों में भारी भीड़भाड़ देखी जा रही है। तमिलनाडु के शहर इरोड और आसपास के जिलों के तो लोग तो गुरुवार देर रात तक दिवाली मनाने के बाद शुक्रवार तड़के शॉपिंग के लिए उमड़ पड़े। हल्दी के लिए मशहूर इरोड के आरकेवी रोड और ईश्वरन कोविल स्ट्रीट पर दिवाली के बाद स्पेशल सेल का आयोजन किया गया। इसमें कपड़ों पर 80% तक छूट दी गई। इन कपड़ों को खरीदने के लिए कई किलोमीटर लंबी लाइनें लग गई और 11 बजते-बजते सारा माल लुट गया। इस दौरान करीब 10 करोड़ रुपये की बिक्री हुई।

10 करोड़ रुपये की सेल

एसवीएन टेक्स के मालिक एसवीएन शंकर ने बताया कि सेल के दौरान कुल करीब 10 करोड़ रुपये की बिक्री हुई। भरानी सिल्क्स के जनरल मैनेजर पी श्रवणकुमार ने दावा किया की इरोड में सबसे पहले उन्होंने ही करीब 30 साल पहले सेल शुरू की थी। उसके बाद सभी दुकानों ने इसे अपना लिया है। शुरुआत में कुछ खास कपड़ों पर ही डिस्काउंट दिया जाता था लेकिन अब सभी तरह के कपड़ों पर छूट दी जाती है। इस स्पेशल सेल से दुकानदारों को दिवाली स्टॉक क्लीयर करने में मदद मिलती है जबकि लोगों को भी भारी छूट का फायदा मिलता है।

उन्होंने कहा कि उनकी दुकान 3.30 बजे खुल थी। उससे पहले ही दुकान के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई थी। 11 बजे सेल बंद हो गई क्योंकि तब तक अधिकांश सामान बिक चुका था। शंकर ने कहा कि लोग 2.30 बजे से ही दुकानों के बाहर जमा होने लगे थे। कुछ दुकानों ने केवल कुछ घंटे के लिए सेल लगाई थी जबकि कुछ दुकानों की सेल पूरे दिन रही। कपड़ों पर 50 से 80 फीसदी छूट दी जा रही थी। इसका मकसद दिवाली के स्टॉक को क्लीयर करना था। अब क्रिसमस, न्यू ईयर और पोंगल के लिए नया स्टॉक आएगा।

क्यों खरीदे कपड़े?

एक ग्राहक ने कहा कि उसने कुछ भी खरीदने की योजना नहीं बनाई थी। वह केवल डिजाइन देखने आया था लेकिन भारी डिस्काउंट को देखने हुए वह खुद को खरीदारी करने से नहीं रोक पाया। इस तरह उसमें 20 हजार रुपये के कपड़े खरीदे। ग्राहक ने कहा कि कपड़ों की क्वालिटी बहुत अच्छी थी। कई दूसरे ग्राहक भी भारी डिस्काउंट और कपड़ों की शानदार क्वालिटी को देखते हुए खुद को खरीदारी करने से नहीं रोक पाए।

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version