नई दिल्ली: मार्केट कैप के लिहाज से देश की शीर्ष 10 कंपनियों में छह का कुल मूल्यांकन पिछले सप्ताह 1,55,721.12 करोड़ रुपये घट गया। इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। पिछले सप्ताह बीएसई सेंसेक्स में 237.8 अंक या 0.29 फीसदी की गिरावट आई। देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, आईटीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर और भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) का बाजार मूल्यांकन घट गया। दूसरी ओर टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस और भारतीय स्टेट बैंक को फायदा हुआ।
मुकेश अंबानी की रिलायंस को 74,563.37 करोड़ का फटका, TCS को 57,744.68 करोड़ का फायदा

