नई दिल्ली: इस समय ‘खुशबू’ का कारोबार तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस सेक्टर में बड़ी-बड़ी कंपनियों के साथ छोटे-छोटे भी काफी प्लेयर आ रहे हैं। इसका सबसे बड़ा कारण है कि परफ्यूम, डिओडोरेंट्स आदि का इस्तेमाल करने वालों की संख्या में तेजी आ रहा है। स्थिति यह है कि उपभोक्ता दैनिक उपभोग की चीजों पर कटौती कर रहे हैं, लेकिन ‘खुशबू’ वाले इन प्रोडक्ट को जरूर खरीद रहे हैं।
दैनिक उपभोग की चीजों पर खर्च घटा रहे हैं लोग, लेकिन परफ्यूम-डिओडोरेंट्स की बिक्री क्यों हो गई दोगुनी?

