Kesaria News

ऐसी लागी लगन वो…..

कृष्ण भक्ति ऐसी लागी लगन के वो तो हो गई मगन और नर्मदा जी में छलांग लगा दी….

बड़ी खबर केसरिया खबर@sms

होशंगाबाद मप्र 18 अगस्त 2019

जाको राखे साईंया मार सके न कोय, कृष्ण की भक्ती में लीन महिला ने अपने प्राण देने नर्मदा नदी में छलांग लगा दी। नर्मदा नदी में कूदी होश आया तो नाव में मिली। जी हां हम बात कर रहे है शाहगंज के अकोला की रहने वाली स्वाति गौर की जो कृष्ण की भक्ति में इतनी लीन हो गई कि पति से नर्मदा ब्रिज पर गाड़ी रुकवाई और उफनती नर्मदा में छलांग लगा दी। दरसल महिला ने अपने कान्हा से प्रण किया था कि जीवन मे कभी न कभी में अपने प्राण दूंगी। महिला ने कृष्ण को अपने प्राण न्योछावर किये थे। उसी प्रण को पूरा करने के लिए उसे आज मौका मिल गया जिसका फायदा उठाते हुए उसने नर्मदा में छलांग लगा दी।

By kesaria source

दरअसल महिला अपने पति और बच्चे के साथ अपने मायके मंगवारी डोलरिया से ससुराल जा रही थी कि तभी अचानक उसने होशंगाबाद नर्मदा ब्रिज पर अपने पति से बोला की मेरी चप्पल गिर गई है गाड़ी रोको तभी पति ने गाड़ी रोकी और महिला ने मौका देखते ही नर्मदा में छलांग लगा दी। महिला को नर्मदा में कूदता देेख वहाँ नाव चला रहे नाविक ने उसे बचाया ओर नाव में नर्मदा के किनारेेे पर लाया वहां मौजूद लोगों ने हंड्रेड डायल फोन कर पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को कोतवाली थाने लाए और थाने में महिला से पूछताछ की पूछताछ पर उसनेे बताया कि वह श्रीकृष्णा की भक्त है और राधेकृष्ण को उसने अपने प्राण न्योछावर किये थे, किंतु श्रीकृष्ण ने उसके प्राण स्वीकार नही किए

बाइट- श्रीमती स्वाति गौर ( कृष्ण की भक्त)????

केसरिया न्यूज़ के लिए आलोक हरदेनिया की खबर

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version