कलेक्टर भोपाल के निर्देश पर खाद्य विभाग ने गांधी नगर एवं बैरागढ़ क्षेत्र के खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया।
भोपाल : सोमवार, 25 अगस्त 2025
कलेक्टर भोपाल के निर्देश पर खाद्य विभाग ने गांधी नगर एवं बैरागढ़ क्षेत्र के खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान चिरायु मेडिकल कॉलेज स्थित स्टूडेंट मेस (भोपाल कैटर्स) से बेसन का नमूना, विकास डिस्ट्रीब्यूटर्स पंजाब नेशनल बैंक रोड बैरागढ़ से पेय पदार्थों के दो नमूने तथा जया डेयरी एंड स्वीट्स गांधी नगर से खाद्य एवं पेय पदार्थों के तीन नमूने जांच हेतु लिए गए, जिन्हें खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।
खाद्य कारोबारियों को प्रतिष्ठान पर खाद्य लाइसेंस की प्रति चस्पा करने, अखाद्य रंग का उपयोग नहीं करने तथा परिसर में स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी जे.पी. विश्वकर्मा एवं जे.पी. लववंशी उपस्थित रहे।