Site icon Kesaria News

इंदौर रिसोर्ट के कमरे में लाशों के मिलने से सनसनी….

बड़ी खबर केसरिया खबर@sms

27/सितंबर/2019 इंदौर,मप्र

मप्र के इंदौर में उस वक्त हंड़कंप मच गया जब शहर के एक नामी रिसोर्ट/होटल के अंदर एक ही परिवार के चार लोगों के शव मिले। घटना की खबर के बाद शहर में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बरामद कर तुरंत पीएम के लिए भेजा गया है। मृतकों की पहचान इंदौर के अपोलो डीबी सिटी में रहने वाले IT इंजीनियर अभिषेक सक्सेना, उनकी पत्नी प्रीति सक्सेना, बेटे अद्वित और बेटी अन्यया के तौर पर हुई है।

चारों की मौत कैसे हुई यह अभी तक स्पष्ट नही हो पाया है, लेकिन प्रारंभिक जांच में यह आत्महत्या का मामला नजर आ रहा है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

मिल रही जानकारी के अनुसार इंदौर के खुड़ैल के क्रिसेंट वाटर पार्क में अपोलो डीबी सिटी में रहने वाले इंजीनियर, उसकी पत्नी व दो बच्चों के शव बरामद हुए हैं। आशंका जताई जा रही है कि कोई जहरीली वस्तु/पदार्थ खाकर चारों ने आत्महत्या कर ली होगी साथ ही ये भी बताया जा रहा है अभिषेक एक दिन पहले बुधवार को क्रिसेंट रिसोर्ट के कमरे में अपनी पत्नी और बच्चों के साथ यहां रूका था, लेकिन गुरुवार को शाम तक परिवार का कोई भी सदस्य बहर नहीं आया तो होटल प्रबंधन ने मास्टर चाबी से कमरे को खोला। कमरे को खोलते ही होटल स्टाफ सख्ते में पड़ गया क्योंकि बेड पर अभिषेक उसकी पत्नी ​प्रिति और उनके दोनों बच्चों की लाश पड़ी थी। इसके बाद होटल स्टाफ ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। फिलहाल प्रारंभिक जांच में पुलिस की टीम को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, लेकिन मौके से इलेक्ट्रॉनिक वेइंग मशीन (तौल कांटे) ,सोडियम नाइट्रेट पाउडर और गिलास मिले हैं। वहीं, मृतकों के शरीर पर चोट के निशान भी नहीं पाए गए हैं।

आखिरी बार मां से हुई थी बात

बताया जा रहा है मां से भी इंजीनियर ने आखिरी बार बुधवार शाम को ही बात की थी। मां से कहा था बच्चे बीमार हैं, घुमाने ले जा रहा हूं, लौटकर पिता का श्राद्ध करेंगे। खुड़ैल पुलिस के अनुसार घटना रिसोर्ट में गुरुवार दोपहर को सामने आई है जबकि बुधवार को अपोलो डीबी सिटी में रहने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर अभिषेक सक्सेना (45), पत्नी प्रीति सक्सेना (42) बेटी अनन्या (14) और बेटे अद्वित उर्फ आदि (14) के साथ घर में मां सरोज सक्सेना (82) को छोड़कर पिकनिक पर जाने का बोलकर रिसॉर्ट आए थे।

जहरीला पदार्थ खाने की आशंका!

रिसोर्ट प्रबंधन ने आनन-फानन में पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस और उसके साथ पहुंची एफएसएल टीम ने बारीकी से घटनास्थल का मुआयना किया. प्रथम दृष्टया ये आशंका जताई जा रही है कि इन चारों की मौत किसी जहरीले पदार्थ को खाने से हुई है. बहरहाल, पुलिस ने चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एफएसएल (FSL)टीम ने की जांच

पुलिस की एफएसएल टीम ने भी मौके पर पहुंच कर जांच की है पुलिस को पता चला कि अभिषेक आईटी इंजीनियर थे और परिवार के साथ घूमने के लिए आए थे। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। अभिषेक के परिवार में बुजुर्ग मां है जो घर पर ही थी को पुलिस ने उन्हें व अन्य रिश्तेदारों को सूचना देकर बुलाया । अभी आत्महत्या के कारण ज्ञात नहीं हो पाये हैं। पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू करदी है।

केसरिया डेस्क

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version