बड़ी खबर केसरिया खबर@sms
10/10/2019 पश्चिम बंगाल/मप्र
विजयदशमी के ठीक अगले ही दिन पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े कार्यकर्ता की, उसकी गर्भवती पत्नी और 6 साल के बच्चे समेत परिवार की हत्या कर दी गई है।
जिसपर बीजेपी आक्रामक हो गयी है।
इस घटना की चौतरफा निंदा हो रही है।
पश्चिम बंगाल की ममता सरकार को कटघरे में खड़ा किया जा रहा है हाल ही के कुछ वर्षों में लगातार पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी और संघ से जुड़े लोगों की हत्या करने की घटनाएं सामने आई है ।
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में आरएसएस कार्यकर्ता बंधु प्रकाश और उनकी आठ माह की गर्भवती पत्नी तथा 6 साल के बेटे अगन की बर्बरता से हत्या कर दी गई. पेशे से स्कूल शिक्षक बंधु प्रकाश पाल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का सदस्य थे। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। बुधवार को जियागंज इलाके में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्य बंधु प्रकाश पाल और उनकी पत्नी ब्यूटी पाल समेत 6 साल के बेटे आनंदपाल का शव बरामद हुआ। तस्वीरों से साफ है कि तीनों को धारदार हथियार और वजनी पत्थरों या लोहे की किसी वस्तु से कूंचकर /कुचलकर मारा गया है।
घटना की नृशंसता का इसी से पता चलता है कि सभी को अलग-अलग कमरे में घसीट कर मारा गया है। छह साल का बेटे का शव मां-बाप से अलग पड़ा हुआ मिला है। शव को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि मां-बाप की हत्या होने के दौरान छह वर्षीय बेटे ने भागने की कोशिश की लेकिन उसके भी सिर को कूंच कर मार दिया गया।
पुलिस ने इस मामले में मृतक परिवार के अन्य सदस्यों और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। घटना के दूसरे दिन भी पुलिस हत्यारों तक नहीं पहुंच सकी है। उधर, हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराए जाने की मांग की जाने लगी है। दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में इस घटना को लेकर बेहद नाराजगी है। कोलकाता समेत कई जगहों पर इसके विरोध किया जा रहा है।
अभी हाल ही में विजयदशमी के अगले दिन 9 अक्टूबर को मध्यप्रदेश के मंदसौर में विश्व हिंदू परिषद के नेता और केबल नेटवर्क संचालक को दिनदहाड़े गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया है।
दरअसल मप्र के मंदसौर में हिंदूवादी नेता और एसआरएम केबल नेटवर्क के संचालक युवराज सिंह चौहान को अज्ञात बदमाशों ने गोली मारी” बाइक पर सवार होकर आए थे अज्ञात बदमाश, अभिनंदन नगर रेलवे अंडरपास के पास होटल पर मारी गोली, मौके पर पुलिस पहुंची युवराज सिंह चौहान को जिला चिकित्सालय भेजा गया जहां उन्हें मृत घोषित करदिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
केसरिया खबर
