केसरिया ब्रेकिंग @sms
12/अक्टूबर/2019 भोपाल मप्र, विशेष संवाददाता खबर
प्रदेश भर के अतिथि विद्वानों का राजधानी भोपाल में हल्ला बोल!
अतिथि विद्वान नियमतीकरण और असिस्टेंट प्रोफेसर ,पीएससी परीक्षा में हुए फर्जीवाड़े की जांच की मांग को लेकर कर रहे रैली।
भोपाल के नीलम पार्क में बड़ी रैली ,कमलनाथ सरकार को याद दिला रहे विधानसभा चुनाव में दिया गया नियमतीकरण का वचन
प्रदेश भर के हजारों अतिथि विद्वान रैली में हुए शामिल , बड़ी संख्या में महिला अतिथि विद्वान भी शामिल।
डॉ.देवराज सिंह ने फोन पर बताया कि सरकार मांगे नही मानती है। तो एक बार फिर महिला अतिथि विद्वान मुंडन कराने के लिए मजबूर होंगी
5 अक्टूबर को इंदौर से प्रारंभ हुई अतिथि विद्वानों की पद यात्रा आज पहुँची है राजधानी भोपाल।
केसरिया न्यूज़ विशेष संवाददाता आलोक हरदेनिया की खबर
