Site icon Kesaria News

सड़क हादसे में 4 हॉकी खिलाड़ियों की मौत 3 की हालत गंभीर…

कार पेड़ से टकराई ,4 हॉकी खिलाड़ियों की मौत , 3 गंभीर…..

बड़ी खबर केसरिया खबर@sms


14/अक्टूबर/2019 होशंगाबाद मप्र आलोक हरदेनिया की खबर

होशंगाबाद और इटारसी के बीच एक भीषण सड़क हादसे में चार राष्ट्रीय स्तर के हॉकी खिलाड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई तो वहीं तीन खिलाड़ियों की हालत गंभीर है। घायलों को होशंगाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी खिलाड़ी मध्यप्रदेश अकादमी भोपाल के बताए जा रहे हैं, जो होशंगाबाद में चल रहे अखिल भारतीय हॉकी टूर्नामेंट में शामिल होने आये थे।

हादसा एनएच 69 पर उस वक्त हुआ, जब ये लोग वापस होशंगाबाद आ रहे थे । रैसलपुर के पास जब खिलाड़ियों की स्विफ्ट कार एक सामने से आ रहे वाहन को बचाने के चक्कर अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई, टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गये।

हादसे पर दुख प्रकट करते हुए मुख्यमंत्री कमलनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने शोक संवेदना व्यक्त की है। पूर्व सीएम ने सबसे पहले ट्वीट किया जिसके पश्चात सीएम ने ट्वीट कर संवेदना व्यक्त की। जानकारी के मुताबिक होशंगाबाद में हो रहे मेजर ध्यानचंद हॉकी ओपन टूर्नामेंट में भाग लेने आए खिलाड़ियों में से एक खिलाड़ी का जन्मदिन था और वे साथी खिलाड़ी आदर्श हरदुआ का जन्मदिन मनाने के लिए आयोजकों की अनुमति लेकर रविवार रात इटारसी गए थे। वहां से सुबह लौटते समय ये हादसा हुआ है।

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version