केसरिया खबर केसरिया नज़र@SMS
कांग्रेस सरकार ने द्रोणाचार्य की तरह बच्चों (छात्र छात्राओं) का अंगूठा ही काट लिया – शिवराज सिंह चौहान..
15/अक्टूबर/2019 , शैलेंद्र मिश्रा ‘शैली’
झाबुआ/मप्र
मप्र सरकार पर मामा (शिवराज सिंह ) का हल्ला बोल। दरअसल इन दिनों मध्यप्रदेश के झाबुआ में उपचुनाव है और इस समय अपने पूरे उफान पर भी है। कांग्रेस और भाजपा दोनों ने ही दलों ने इस उपचुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। क्योंकि जहां ये सीट जीतकर कांग्रेस अपनी मुश्किलें कम कर सकती है तो वहीं बीजेपी मप्र में अपनी कमज़ोर होती पकड़ को एक बार फिर वापस पा सकती है।
मप्र भाजपा के प्रदेशध्यक्ष राकेश सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने झाबुआ उप चुनाव में मोर्चा संभाल लिया है और शिवराज सिंह झाबुआ गये तो थे उपचुनाव में प्रचार करने, लेकिन वह पहले पहुँच गये किसानों के खेत मे, जहाँ बारिश से बर्बाद हुई सोयाबीन की फसल का जायजा लिया और फिर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार में किसानों का बहुत बुरा हाल है। अभी तक किसानों को बीमा और मुआवजे की राशि नही मिली है।
शिवराज सिंह यही नही रुके और उन्होंने कहा कि भांजे-भांजियों ने कांग्रेस सरकार का क्या बिगाड़ा है, प्रदेश सरकार इन्हें लैपटॉप ,समार्ट फोन नही दे रही , मेधावी बच्चों की फीस नही भर रही ।
भाजपा सरकार के समय तो गरीब आदिवासी वर्ग के बच्चे बाहर शहर रहकर पढ़ते थे तो उनके कमरे का किराया (रहने तक का किराया) में देता था (पूर्व की भाजपा सरकार देती थी) भांजे-भांजियों ने तुम्हारा (सरकार का) क्या बिगाड़ा है?
वर्तमान की कांग्रेस सरकार ने योजनायें बंद करके गरीब बच्चों का अंगूठा ठीक उसी प्रकार काट लिया है, जिस प्रकार द्रोणाचार्य ने एकलव्य का अंगूठा काट लिया था, ताकि वो आगे ही न बढ़ सकें बड़ों के (अमीरों के) बच्चों का मुकाबला ना कर सकें। गुजरात पलायन करते रहें मिट्टी ढोते रहें, गिट्टी तोड़ते रहें आगे ना बढ़ सके।
