Site icon Kesaria News

केसरिया खबर का असर PCC ने दिया कांग्रेस नेता को नोटिस 24 घंटे के भीतर…..

बड़ी खबर केसरिया खबर@SMS
17/अक्टूबर/2019
दतिया मप्र निशांत तिवारी

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने दतिया शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश झा को नोटिस देकर 24 घंटों के भीतर जवाब तलब किया है।
दरअसल कांग्रेस में दीवाली के पटाखों की गूंज पहले से ही सुनाई देने लगी है क्योंकि दतिया महिला कांग्रेस नेत्री द्वारा गंभीर आरोप शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश जहां पर लगाए गए हैं ।

महिला महामंत्री ने लिखित शिकायत के माध्यम से आरोप लगाया है कि झा ने उनसे 17 लाख हड़पे एवं उनका शारीरिक शोषण भी किया।
पहले तो महिला के आरोपों को हल्के में लिया गया लेकिन कल 16 अक्टूबर को महिला ने जिले के एसपी को लिखित शिकायत में अपने साथ हुए घटनाक्रम की जानकारी दी एवं मीडिया को भी जानकारी दी और इस पूरे मामले को केसरिया न्यूज़ ने प्रमुखता से उठाया तो किरकिरी होने से पहले ही कांग्रेस में इसका असर हुआ और सीधे भोपाल कांग्रेस हेडकार्ट्स (पीसीसी दफ्तर ) तक हुआ और आनन-फानन में 24 घंटो के भीतर सुरेश झा से जवाब तलब करने के लिए एक पत्र मध्य प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष द्वारा जारी कर दिया गया है जो कि सोशल मीडिया में वायरल हो गया है।

मप्र कांग्रेस ने मामले की गंभीरता को जब समझा जब महिला ने मीडिया के समक्ष यह आरोप भी लगाया कि उसकी बात पहले कहीं नहीं सुनी गई वह भोपाल तक गई थी और अब जिले के एसपी को दोबारा लिखित शिकायत दी है खबर वायरल होते देख किरकिरी से बचने के लिए कांग्रेस ने इस पूरे मामले पर गंभीरता दिखाइ है।
एवं नोटिस जारी कर सुरेश झा को 24 घन्टे में 17 अक्टूबर को पत्र जारी कर स्पष्टीकरण देने के निर्देश जारी किए गये हैं।

समयावधि में जवाब न मिलने पर सुरेश झा को निष्कासित करने की बात भी उक्त पत्र में है।

केसरिया न्यूज़ के लिए दतिया से निशान्त तिवारी की खबर

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version