बड़ी खबर केसरिया खबर@sms गुरुवार-07/नवंबर/2019, आलोक हरदेनिया पिपरिया-होशंगाबाद मप्र
खाद्य विभाग अमीरों पर नरम ?
पिपरिया – तहसीलदार राजेश बौरासि और कनिष्ठ खाद्य आपू. अधिकारी आशीष बाथम अपने अमले के साथ नगर में सड़क किनारे लगी चाय नाश्ते की गुमठियों पर स्वच्छ्ता का जायजा लेने पहुँचे थे । लेकिन उन्हें अस्थाई गुमठियों पर गंदगी के साथ-साथ घरेलू गैस सिलेंडर भी मिल गये। फिर क्या था आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत खाद्य विभाग और राजस्व अमले ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए 11 सिलेंडर जब्त करते हुए उन्हें (गुमठी संचालकों) व्यावसायिक कनेक्शन लेने और स्वच्छता का विशेष ख्याल रखने की हिदायत दी गई।
अमीरों पर नरम….गरीबों पर सितम!
हाल ही में दीपावली के पहले भी कनिष्ठ खाद्य आपूर्ति अधिकारी आशीष बाथम और टीम को होटलों और नमकीन फैक्ट्रियों के औचक निरीक्षण के दौरान कुछ स्थानों पर मिट्टी के तेल (केरोसिन) से संचालित होने वाली भट्टियां भी मिली थीं ,लेकिन उन पर क्या कार्यवाही की गई? ये जानकारी अभी तक खाद्य विभाग ने बताना जरूरी नही समझा। यहां आपको बता दें कि पिपरिया और बनखेड़ी विकासखंड में मिट्टी का तेल गरीब परिवार को भले ही न मिले, लेकिन होटल मालिकों के लिए यह तय समय पर ज़रूर मिल जाता है जिसकी पूर्व में भी अनदेखी की गई है।
नगर के कई होटलों पर प्रतिदिन केरोसिन का उपयोग कर चाय नाश्ता तैयार किया जाता है। लेकिन खाद्य विभाग के अधिकारीयो को ये क्यों नज़र नही आता ये बात समझ से परे है!
