Kesaria News

देश विरोधी नारे लगाने वालों की जगह जेल में..शाह!

जेएनयू में देश विरोधी नारे लगाने वालों की जगह जेल में – अमित शाह

बड़ी खबर केसरिया खबर@sms

12/जनवरी/2020

शैलेन्द्र मिश्रा( शैली )
जबलपुर मप्र – भाजपा अध्यक्ष अमित शाह रविवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के समर्थन में सभा को संबोधित करने जबलपुर पहुंचे। शाह ने कहा- जेएनयू में कुछ लड़कों ने भारत विरोधी नारे लगाए कि ‘भारत तेरे टुकड़े हों एक हजार इंशाअल्लाह-इंशाअल्लाह’। उनको जेल में डालना चाहिए या नहीं? जो भी देश विरोधी नारे लगाएगा वह जेल में होगा।

शाह ने कहा केजरीवाल जैसे नेता ‘भारत तेरे टुकड़े होंगे’ जैसे नारे लगाने वालों को बचाने की बात करते हैं। लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे। कश्मीर के मुद्दे पर सबूत मांगे जाते हैं। जब हमने सर्जिकल स्ट्राइक की तो केजरीवाल ममता और राहुल ने हमसे सबूत मांगे। अब यही लोगों को बरगलाने का प्रयास कर रहे हैं।

साथ ही शाह ने कांग्रेस पर भी CAA कानून को लेकर लोगों को बरगलाने की बात कही। बड़ी संख्या में लोग अमित शाह को सुनने भी पहुंचे।

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version