Kesaria News

एक और अतिथिविद्वान ने दुनिया को कह दिया अलविदा!

बड़ी खबर केसरिया खबर@sms
10/फरवरी/2020
भोपाल डेस्क

एक और अतिथिविद्वान साथी दुनिया छोड़ कर चला गया ये दुःखद जानकारी अभी कुछ देर पहले केसरिया न्यूज़ संवाददाता को अतिथिविद्वान संघ के मीडिया प्रभारी जे.पी.एस चौहान द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से दी गयी है।

मिली जानकारी अनुसार संजय कुमार शासकीय महाविद्यालय चंदिया, जिला उमरिया में अतिथि विद्वान क्रीड़ा अधिकारी के पद पर कार्यरत थे और वो लगातार अतिथि विद्वान नियमितीकरण के संघर्ष में आंदोलन में भी साथ में थे।


अपने अनिश्चित भविष्य और आर्थिक तंगी का जिक्र अक्सर किया करते थे, काफी तनावग्रस्त भी थे आज उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली अब इसे आत्महत्या कहें या फिर अनदेखी से हुई मौत! यह चिंतनीय है? अतिथि विद्वान परिवार शोक में डूब गया है मैनें हमने आज अपना एक और मित्र खो दिया- अतिथिविद्वान

नोट -उक्त जानकारी हमारे संवाददाता को अतिथि विद्वान संघर्ष मोर्चा के मीडिया प्रभारी द्वारा दी गयी है। अभी मृतक की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है।यह पुलिस जांच का विषय है।

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version