भोपाल से बड़ी खबर केसरिया खबर@sms
13/फरवरी/2020 भोपाल डेस्क
आज सुबह लगभग 9 बजे भोपाल रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म नंबर 2,3 पर बने फुटओवर ब्रिज के रैंप का एक हिस्सा टूटकर गिर गया जिसके चलते लगभग दर्जन भर लोगों को चोटें आईं हैं।
घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ब्रेकिंग अपडेट
एक दर्जन लोग गंभीर रूप से हुए हैं घायल…
सबसे पहले प्लेटफार्म पर मौजूद लोगों ने मलबे से घायल लोगों को निकाला।
रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी और DRM भी मौके पर पहुंचे….
रेलवे विभाग की बड़ी लापरवाही आई सामने…
कल ही प्लेटफार्म स्थित दुकान मालिक/वेंडर ने की थी रेलवे विभाग को शिकायत….
प्लेटफार्म नंबर 2 के स्लैब का हुक निकल गया है….
इसके बावजूद भी नहीं की गई कोई मरम्मत!…
जिसके चलते हुआ बड़ा हादसा… ????
गंभीर घायलों को 50 हज़ार और अन्य घायलों को 10-10 हज़ार रुपये सहायता का एलान मंत्री पीसी शर्मा ने किया है।
और अब इस पूरे मामले को लेकर राज्य सरकार ने केंद्र की बीजेपी सरकार पर निशान भी साधा है।