Kesaria News

कमल..सरकार..आएगी या जाएगी!

कमल…सरकार…आयेगी या जायेगी! ऑल इज वेल कैसे?

शैलेन्द्र मिश्रा (शैली)…
आलोक हरदेनिया

भोपाल 07/मार्च/2020

भोपाल – प्रदेश में कमलनाथ की अगुवाई वाली सरकार बचेगी या गिर जाएगी? यह सवाल अभी बरकरार है। इस सियासी ड्रामे और संकट के बीच कांग्रेस में दो किरदार सबसे असरदार दिख रहे हैं। एक दिग्विजयसिंह जो खुलकर सामने आ गये है और दूसरा जिसने अभी तक मुंह नहीं खोला है। हम बात कर हैं ज्योतिरादित्य सिंधिया की।

दिग्विजय सिंह तो सियासी ड्रामे की पहली रात से ही अपने मंत्री पुत्र जयवर्धन सिंह के साथ लगातार सक्रिय देखे गये हैं ,लेकिन ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पूरी तरह सियासी ड्रामे और संकट से दूरी बना रखी हैं। कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया की इस ‘चुप्पी’ को समझने के लिए थोड़ा फ्लैश बैक में जाना होगा ।

ज्योतिरादित्य सिंधिया का बयान…

13 फरवरी 2020 को टीकमगढ़ में कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया एक सभा को संबोधित कर रहे थे अचानक कुछ टीचरों ने हंगामा शुरू कर दिया। नाराज शिक्षकों को शांत करने के लिए सिंधिया ने कहा आपकी मांग मैंने चुनाव के पहले भी सुनी थी मैंने आपकी आवाज उठाई थी। ये विश्वास मैं आपको दिलाना चाहता हूं कि आपकी मांग जो हमारी सरकार के मेनिफेस्टो में अंकित है, वह मेनिफेस्टो हमारे लिए हमारा ग्रंथ बनता है। सब्र रखना और अगर उस मेनिफेस्टो का एक-एक अंक न पूरा हुआ तो आपके साथ सड़क पर अकेले मत समझना आपके साथ सड़क पर ज्योतिरादित्य सिंधिया भी उतरेगा।

मुख्यमंत्री कमलनाथ बोले तो उतर जाएं सड़क पर…

जब मीडिया ने कमलनाथ से सवाल किया अगर सरकार अपना वचन पूरा नही करती है तो सिंधिया जी भी सड़क पर उतरने की बात मंच से कह रहे हैं, इस पर मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जबाव देते हुए कहा कि तो उतर जाएं और आगे बढ़ गए।


संतुलन बनाकर होगी सियासी संकट से उबरने की कोशिश…

प्रदेश के राजनीतिक जानकारों की माने तो 15 साल बाद प्रदेश की सत्ता में वापस लौटी कांग्रेस अपने वरिष्ठ नेता पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को पहली और सुरक्षित सीट से राज्यसभा भेज सकते हैं। वही सूत्रों के मुताबिक दूसरी सीट के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों जोर आजमाएंगी। इस पर कांग्रेस पार्टी अपने युवा नेता ज्योतिरादित्य को राज्यसभा की उम्मीदवारी और पीसीसी चीफ बनाकर संतुलन बनाने की कोशिश करेगी । वही निर्दलीय और असंतुष्ट विधायकों को मंत्री मंडल विस्तार करके मंत्री बनाकर नाराजगी दूर करने का प्रयास करके सियासी संकट से उबरने का कमल सरकार प्रयास करेगी ।

कांग्रेस सरकार खुद के बोझ से गिर पड़े तो हम क्या करें…

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने प्रदेश में चल रहे सियासी संकट के लिए कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार अपना ही बोझ नही संभाल पा रही है और खुद के बोझ से ही सरकार चरमराकर गिर पड़े तो उसमें हम क्या कर सकते है ? यह तो उनके घर का मामला है।

प्रतीक्षा करो रंग अच्छे लगते है – डॉ.नरोत्तम मिश्रा…

केसरिया पिक.

निर्दलीय विधायक सुरेन्द्र सिंह शेरा और पूर्व जनसंपर्क मंत्री नरोत्तम मिश्रा आज एक ही फ्लाइट से भोपाल वापस लौटे ,पूरे सियासी घटनाक्रम पर नरोत्तम मिश्रा से सवाल किया गया कि आप और निर्दलीय विधायक एक ही फ्लाइट से लौटे तो उन्होंने कहा मेरे अलावा उस फ्लाइट में और भी लोग थे । विधायक सुरेन्द्र जी को मैने फ्लाइट में सादर नमस्कार किया,प्रदेश के पूरे सियासी घटनाक्रम पर कहा कि ,चिंता उन्हें करने की जरूरत है जिनको बचाना हो, जिनके विधायक गये हों। हम तो वही खड़े हैं। होली पर कोई खुशखबरी मिल सकती है क्या ? इस पर उन्होंने कहा प्रतीक्षा कीजिये रंग अच्छे लगते हैं।

केसरिया सूत्रों की माने तो ये राजनीतिक उठापटक अभी और बढ़ सकती है,क्योंकि मप्र की सरकार के सामने गुटिये संतुलन बनाये रखने की चुनोती है तो वहीं मप्र कांग्रेस की कमान किस को सौंपी जाए इस पर भी संशय बना हुआ है! मप्र कांग्रेस हो या राष्ट्रीय कांग्रेस नई पीढ़ी के हिस्से में अभी संघर्ष ज़्यादा है।

तो वहीं मप्र बीजेपी के पास खोने के लिए कुछ नही लेकिन पाने के लिए सब कुछ है, बीजेपी भी कांग्रेस के अंतर्कलह का लाभ लेना चाहती है। राज्यसभा की लड़ाई अब मप्र की सत्ता को बचाये रखने तक सिमट गई है। और सूत्रों की माने तो कांग्रेस की अंदर की लड़ाई ने ही ये मार्च माह का नया संकट खुद ही खड़ा कर लिया है क्योंकि यहां लड़ाई वर्चस्व की है!

फ़ाइल फोटोज़

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version