Kesaria News

दिग्गी समर्थक लापता कांग्रेस विधायक पहुंचे मप्र….

‪बड़ी खबर केसरिया खबर@sms

08/मार्च/2020

भोपाल शैलेंद्र मिश्र शैली….

कांग्रेस विधायक इंदौर पहुँचे-स्टेट प्लेन से भारी सुरक्षा के बीच भोपाल लाये जा रहे बिसाहू लाल-सूत्र

‪लापता मप्र के वरिष्ठ कांग्रेस विधायक बिसाहूलाल सिंह के कुछ ही देर पहले कैबिनेट मंत्री सुरेन्द्र सिंह बघेल के साथ इंदौर एयरपोर्ट पहुँचे हैं और स्टेट प्लेन से भोपाल के लिए रवाना भी हुये हैं मिली जानकारी अनुसार।

‪इंदौर से गृहमंत्री बाला बच्चन के भी साथ में भोपाल के लिए रवाना होने की खबर।

ज्ञात रहे  विगत 1 सप्ताह से मध्य प्रदेश की राजनीति में सियासत अपने चरम पर है, हॉर्स ट्रेडिंग,खरीद फरोख्त के आरोपों के बीच, पहले राम बाई फिर संजीव कुशवाह ,राजेश शुक्ला और एंदल सिंह कंसाना को भोपाल लाया गया फिर सुरेंद्र सिंह शेरा और अब बिसाहू लाल सिंह।

फ्लैशबैक….

मध्य प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के 1 ट्वीट एवं अन्य माननीयों के द्वारा आरोप लगाया गया कि मध्य प्रदेश भाजपा के नेता हमारे विधायकों को खरीद फरोख्त करके हमारी मध्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार को अस्थिर करना चाहते हैं ।

एवं हमारे विधायकों को जबरन हरियाणा और बेंगलुरु के रिजॉर्ट्स में रखा गया है ,इसके बाद पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह उनके पुत्र कैबिनेट मंत्री जयवर्धन सिंह कैबिनेट मंत्री जीतू पटवारी द्वारा पहले मानेसर के रिसोर्ट से राम भाई का रेस्क्यू कराया गया ।

इसके बाद दिल्ली से बसपा विधायक संजीव कुशवाहा, कांग्रेस विधायक एंदल सिंह एवं सपा विधायक राजेश शुक्ला को भोपाल लाया गया ।

कल शनिवार को बेंगलुरु से सुरेंद्र सिंह शेरा भी भोपाल पहुंचे ,जिसके बाद उन्होंने सीएम कमलनाथ से भेंट की एवं आज पुलिस रिकॉर्ड में लापता कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक आदिवासी नेता बिसाहू लाल सिंह के भोपाल पहुंचने की खबर आ रही है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार यह रेस्क्यू भी दिग्विजय सिंह के मार्गदर्शन में कराया गया है जिसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ज्ञात रहे हरदीप सिंह डंग का इस्तीफा सोशल मीडिया में वायरल हुआ था एवं वो अभी तक सामने नही आये हैं एवं अभी लगभग 3 कांग्रेस के अन्य विधायक सामने नही आये हैं।

Source media

केसरिया सूत्रों की माने  तो यह तो यह सारा राजनीतिक घटनाक्रम आगामी राज्यसभा चुनाव को लेकर है एवं मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार को भारतीय जनता पार्टी से कम एवं कांग्रेस से ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि एक तरफ युवा नेता ज्योतिराज सिंधिया की चुप्पी एवं उनके विधायकों और उनके कोटे से मंत्री बने लोगों का भी चुप रहना चर्चा में है तो वहीं दूसरी तरफ पूर्व मुख्यमंत्री राजसभा सदस्य दिग्विजय सिंह जहां इस पूरे सियासी संकट के संकटमोचक बनकर उभरे हैं इससे एक बात स्पष्ट हो चली है सीएम कमलनाथ द्वारा मीडिया में दिया गया बयान उतर जाओ सड़क पर कहीं भारी न पड़ जाए!

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version