Site icon Kesaria News

भोपाल पुलिस का नागरिकों को संदेश!

#कोरोना #वायरस की भ्रामक जानकारी के संबंध में एडवायजरी…

बड़ी खबर केसरिया खबर@sms

01/04/2020

BHOPAL POLICE का संदेश….

केसरिया डेस्क…..

भोपाल पुलिस द्वारा आमजन को सूचित किया गया है,कि भोपाल जिले में दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के माध्यम से जिला दंडाधिकारी भोपाल द्वारा #कोरोनावायरस के संबंध में सोशल मीडिया पर अवैज्ञानिक और अप्रमाणिक भ्रामक जानकारी न फैलाने के संबंध में आदेशित किया गया है।

अतः आमजन को सूचित किया जाता है कि कोरोना वायरस के संबंध में भ्रामक जानकारी न फैलायें। अन्यथा संबंधित के विरूद्ध आपदा प्रबंधन एक्ट की धारा 54 व भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के अंतर्गत दंडात्मक कार्यवाही की जावेगी।

ट्विटर पर डीआईजी भोपाल का ट्वीट

आप भारत के जिम्मेदार नागरिक हैं। कृपया सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी न फैलायें एवं उक्त आदेश का पालन कर अपने देश को स्वस्थ व भय रहित बनाये रखने में पुलिस व प्रशासन को सहयोग प्रदान करें।
Contact Us- 07049106300
सायबर क्राइम भोपाल द्वारा जनहित में जारी।

केसरिया न्यूज़ भी अपने सभी पाठकों एवं जिम्मेदार नागरिकों से अपील करता है, कि देशभर में 21 दिनों का लॉक डाउन है, एवं मध्य प्रदेश में भी लॉक डाउन का पालन हो रहा है। ऐसे संवेदनशील समय पर हम सभी नागरिकों को अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए किसी भी भ्रामक जानकारी या असत्य जानकारी जो कि अपुष्ट हो को,सोशल मीडिया में शेयर नहीं करना है। केवल और केवल शासकीय स्त्रोतों से जारी हुई जानकारी को ही साझा करें, कठिन समय मे देश के ज़िम्मेदार नागरिक होने का हम सब परिचय दें।

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version