किराना किट सांची पार्लर पर भी उपलब्ध….
बड़ी खबर केसरिया खबर@sms
09-10/अप्रैल/2020
भोपाल डेस्क
अब सांची पार्लर पर किराना सामान की किट भी उपलब्ध कराई गई है…
मिली जानकारी अनुसार अब आम जनता के लिए दूध के साथ किराना सामान भी सांची पार्लर पर उपलब्ध कराया जा रहा है।
भोपाल संभागायुक्त कल्पना श्रीवास्तव के निर्देश पर सभी के लिए सांची पार्लर पर 300 रुपए में तेल,आटा, दाल, चावल, शक्कर, चायपत्ती, नमक आदि सामानों की किट उपलब्ध है।
