Site icon Kesaria News

कोरोना संकट गुटखा,तंबाखू की बिक्री पर प्रतिबंध की मांग…

कोरोना संकट काल मे गुटखा पॉउच तंबाखू की बिक्री पर प्रतिबंध की मांग…

बड़ी खबर केसरिया खबर@sms

11/अप्रैल/2020

होशंगाबाद आलोक हरदेनिया…

पिपरिया – जय माता दी समिति ने कोरोना संकट काल को देखते हुए नगर में तंबाखू गुटखा पॉउच की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के नाम ज्ञापन एसडीएम मदन सिंह रघुवंशी को सौंपकर गुटखा पॉउच की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की है। समिति द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में राजस्थान सरकार द्वारा तंबाखू पॉउच की बिक्री पर जो रोक लगाई गई है उसका भी उल्लेख किया गया है।

राजस्थान सरकार का आदेश का हवाले देते हुए

समिति सदस्यों का कहना है कि गुटखा पॉउच तंबाखू अस्वास्थ्यकारी है और गुटखा खाने वाले लोग यहाँ-वहाँ गुटखा थूककर गंदगी फैलाते हुए देखे जा सकते है।

और इस कोरोना संकट काल मे साफ सफाई रखना बेहद जरूरी है। केसरिया सूत्रों के मुताबिक लॉक डाउन का फायदा उठाकर पिपरिया नगर में थोक विक्रेता गुटखा पॉउच की ऊंचे दामो पर बिक्री कर कालाबाजारी कर रहे है।

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version