नरसिंहपुर लॉकडाउन के दौरान संदिग्ध हालत में युवक की लाश मिलने से फैली सनसनी….
बड़ी खबर केसरिया खबर@sms
16/अप्रैल/2020
नरसिंहपुर सौरभ राठौर….
पूरे प्रदेश में और नरसिंहपुर जिले में किये गये सख्ती के साथ लॉक डाउन की चर्चा थी । लेकिन 2.0 शुरू होते ही सख्ती की एक झलक सामने आयी, कोराना के चलते जहाँ जगह-जगह लाकडाऊन है, वहीं नगर के सींगर रेलवे ब्रिज के नीचे संदिग्ध अवस्था में युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। lockdown के दौरान जहां चप्पे-चप्पे पर पुलिस लगी हुई है ,ऐसे में लाश की खबर मिलने से लोग हैरान हैं।
मोके पर पहुँची पुलिस ने युवक की पहचान नरसिंहपुर रामनगर कालोनी निवासी इमरान कुरैशी के रूप में की है। जानकारी के मुताबिक मृतक इमरान कबाड़ खरीदने बेचने का कार्य करता था। जो कि कल रात से गायब था।
आज अचानक उसकी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक इमरान का पेंट घुटने तक उतरा होने के चलते । पूरा मामला संदिग्ध परिस्थितियों की ओर इशारा कर रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर बयान लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले से पर्दा उठेगा।
केसरिया संवाददाता ने मृतक के भाई से बात की तो उन्होंने बताया इमरान कबाड़ का काम करता था एवं नशा आदि से दूर था।
साथ ही उन्होंने हमारे संवाददाता को बताया इमरान को कल शाम लगभग 5:30 बजे कोई कॉल आया था जिसके बाद वह घर से निकल गया एवं रात को नहीं लौटा और आज उसकी लाश मिलने की सूचना मिली है।
पुलिस ने मर्ग कायम कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है एवं मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है मिली जानकारी अनुसार पुलिस घटना को कई एंगेल और बारीकियों से जांच में ले रही है।
