बड़ी खबर केसरिया ख़बर@sms
12/मई/2020
होशंगाबाद पिपरिया से आलोक हरदेनिया की एक्सक्लूसिव खबर….
नहर में गिरे हिरण और उसके बच्चे को वन विभाग की रेस्कयू टीम ने निकाला…
पिपरिया – लॉक डाउन के कारण सभी लोग घरों में है । जिसके चलते वन्यप्राणियों की हलचल अब गांव और शहरों में देखने को मिल रही है। आज जमाड़ा रोड़ पर नहर को पार करते समय मादा हिरण और उसका बच्चा नहर के पानी मे फंस कर गिर गये।
वह नहर से बाहर नही निकल पा रहे थे। वहां मौजूद ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल वन विभाग के अधिकारियों दी। वन विभाग ने तत्काल रेस्क्यू टीम को भेजकर मादा हिरण और उसके बच्चे को नहर में से निकालकर पशु चिकित्सालय में दोनों हिरण का उपचार करवाया। लॉक डाउन में भी वन विभाग पूरी मुस्तेदी के साथ वन प्राणियों की देखभाल करने में लगा हुआ है।
