क्वारेंटाइन सेंटर पर लोगो को प्रशासन ने दिखाई फिल्म और साथ किया भोजन …
बड़ी खबर केसरिया खबर @sms
16/मई/2020
होशंगाबाद आलोक हरदेनिया…..
पिपरिया – कोरोना वायरस पूरी दुनिया पर कहर बनकर टूटा है। लोगो को कोरोना वायरस से बचने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के उद्देश्य से देश मे 3.0 लॉक डाउन जारी है।
बाहर के नगरों से लोग अपने गृह नगर ई पास लकेर जा रहे है। लोगो को सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन 14 दिन क्वारेंटाइन कर रहा है। होशंगाबाद जिले के पिपरिया में भी बाहर से आये हुए लोगो को अलग – अलग स्थानों पर क्वारेंटाइन किया जा रहा है।
नगर के बेरशेवा स्कूल में बने क्वारेंटाइन सेंटर पर आज क्वारेंटाइन किये गये लोगो को प्राशसनिक अधिकारियों ने मनोवैज्ञानिक रूप से B-happy खुश रखने के लिए अलग – अलग फिल्में दिखाकर उनका मनोरंजन किया गया साथ ही उनके साथ गर्मा-गर्म खाना भी खाया। जिससे कि लोग मनोवैज्ञानिक रूप से खुश रहे।
क्वारेंटाइन किये गये लोगो ने प्रशासन के इस नये प्रयोग की सराहना की,लोगो के साथ फिल्म देखने के लिए विधायक ठाकुरदास नागवंशी, एसडीएम मदन सिंह रघुवंशी, तहसीलदार राजेश बौरासी , बेरशेवा प्राचार्य शाजी वर्गीस , टी आई सतीश अंधवान ,टी आई प्रवीण कुमरे, नपा सीएमओ मौजूद रहे।
