बनखेड़ी के किसान ने खेती को बनाया लाभ का धंधा……आम के आम गुठलियों के भी दाम …
बड़ी खबर केसरिया खबर@sms
17/जून/2020
होशंगाबाद/ बनखेड़ी – खेती को लाभ धंधा बनाने के लिए सरकारे और कृषि विभाग तमाम तरह की कोशिशे कर रही है। लेकिन खेती लाभ धंधा तभी बनेगी जब किसान दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ समग्र खेती करें। ऐसे ही बनखेड़ी विकासखण्ड के एक किसान है संजीव मालानी जिन्होंने अपने खेत मे समग्र खेती को अपनाते हुए जल और पर्यावरण संरक्षण , करते हुये खेती को लाभ का धंधा बनाया है।
किसान संजीव मालनी ने बताया कि खेती को लाभ का धंधा तभी बन सकती है । जब आपकी खेती में लागत कम और उत्पादन अधिक हो , अधिक उत्पादन(पैदावार)के लिए मिट्टी की उर्वरक क्षमता फसल की सिंचाई के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी सबसे मुख्य है। जिसके लिए किसान ने बताया कि वह अपने खेतों में कभी भी आग लगाकर नरवाई नही जलाते है। बल्कि फसल को काटने के बाद बची नरवाई को शेडर चलाकर खाद बना लेते है। जिससे खेत की मिट्टी की उर्वरक क्षमता बढ़ती और फसल के मित्र कीट भी नही मरते है । जिससे उत्पादन अच्छा होता है। वही बारिश के पानी का स्टोरेज करने के लिए किसान ने अपने खेत मे तालाब का निर्माण कर रखा है। और पर्यावरण संरक्षण के लिए किसान ने एक हजार से भी अधिक सागौन के पेड़ लगा रखे। वही गौ पालन करते हुए डेयरी फार्म से अतिरिक्त आय प्राप्त कर रहे है।
अंतरवर्तीय फसल से मिलता है लाभ ….
जब हमारी टीम ने किसान के खेत का दौरा किया तो हमारी आँखों के सामने एक अलग ही नजारा था।
हमारी टीम को एक ही खेत मे दो अलग – अलग फसल एक साथ देखने को मिली किसान ने बताया कि गर्मी की मूंग के साथ उन्होंने दलहन फसल तुअर की भी बुवाई भी की है । मूंग और तुअर के बीच की दूरी 6 फिट है। ग्रीष्म कालीन मूंग की कटाई अब प्रारंभ हो चुकी और तुअर की फसल की कटाई दिसंबर के पहले सप्ताह में हो जायेगी। किसान ने बताया कि उसके खेत मे मूंग का उत्पादन 5 -7 किवंटल ,तुअर का 8 – 10 और वही गेहूं का उत्पादन 15-18 किवंटल आता है। इस अंतरवर्तीय खेती में एक एकड़ भूमि पर लगभग 90 हजार रु मूल्य की तीन फसलों का उत्पादन किसान संजीव मालनी कर लेते है। वही लागत दूसरे किसानों की तुलना में 30 प्रतिशत कम है।
तालाब बनाकर किया जल संरक्षण…
किसान ने अपने खेतों में तालाब का निर्माण भी करवाया है । जिससे कि वाटर रिचार्ज हो सके । किसान ने अपने सभी खेतो का ढाल ट्रैक्टर और जेसीबी मशीन की मदद से ऐसा करवाया है । कि बारिश का पानी उनके खेतो में से बहते हुए तालाब में आ सके जिससे भूमिगत जल का स्तर अच्छा रहे ।
नरवाई जलाने से नष्ट होते है फसल मित्र कीट…
किसान को अपने खेत मे फसल अवशेष नही जलाने का फायदा ये मिलता है कि उसे अपने खेत कल्टीवेटर के द्वारा जमीन को बखर ने की जरूरत नही पड़ती है। जिससे जमीन की उर्वरक क्षमता तो बढ़ती ही है। फसल लागत में भी कमी आती है।
होशंगाबाद से आलोक हरदेनिया की खबर
