Site icon Kesaria News

TikTok समेत 59 चीनी एप्प पर लगा प्रतिबंध!

भारत सरकार ने टिकटॉक, यूसी ब्राउजर समेत 59 चाइनीज मोबाइल एप पर लगाया प्रतिबंध!

दिल्ली
29/जून/2020
केसरिया डेस्क

भारत की #China पर #DigitalStrike

पूर्वी लद्दाख के गलवान घाटी में भारतीय सेनाओं के साथ हिंसक झड़प के बाद चीन/चाइना को सैन्य मोर्चे पर करारा जवाब दिया गया ।
एवं आर्थिक और अन्य मोर्चे पर भी उसके खिलाफ नरेंद्र मोदी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। भारत सरकार ने 59 चाइनीज मोबाइल ऍप्लिकेशन्स को प्रतिबंधित कर दिया है।
इसमें सर्वाधिक उपयोग किये जाने वाली टिकटॉक, यूसी ब्राउजर, शेयर इट और अन्य चाइनीज एप भी शामिल हैं।

भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने सरकार से कहा था कि या तो चीन से जुड़े 52 मोबाइल एप्लिकेशन को ब्लॉक कर दिया जाए या लोगों को इनका इस्तेमाल ना करने की सलाह दी जाए, क्योंकि इनका इस्तेमाल करना सुरक्षित नहीं है।
ये मोबाइल एवं अन्य ऐप बड़े पैमाने पर डेटा को भारत से बाहर भेज रहे हैं।
सुरक्षा एजेंसियों ने भारत सरकार को जो लिस्ट भेजी थी उसमें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग एप जूम, टिकटॉक, यूसी ब्राउजर, एक्सएंडर, शेयर इट और क्लीन मास्टर जैसी एप भी शामिल थीं।

राष्ट्र हित मे केसरिया संदेश/प्रार्थना….

सम्मानीय नागरिकों—- देश और दुनिया के वर्तमान हालातों के मद्देनजर एवं खासकर भारत और चीन के रिश्तों को दृष्टिगत रखते हुए इस वक्त हर एक भारतीय नागरिक को कोई भी नया चाइनीज़ उत्पाद नहीं खरीदना चाहिए। साथ ही डिजिटल इक्विपमेंट,गैजेट आदि इस्तेमाल करते वक्त विशेष तौर पर ध्यान रखना चाहिए कि भारत सरकार की एडवाइजरी का पालन हो और हम स्वतः चीन द्वारा निर्मित एंड्राइड, आईओएस एवं अन्य एप्लीकेशन जो मोबाइल के साथ-साथ कंप्यूटर पर इस्तेमाल की जाती हैं उनका उपयोग ना करें ।
हो सकता है हमें कुछ दिन तकनीकी परेशानियां सामने आएं लेकिन अधिकांश एप्लीकेशंस का कोई ना कोई अल्टरनेट भी उपलब्ध होता है। वक्त है राष्ट्रहित में राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए सभी भारतीय नागरिक एक स्वर और एकमत होकर इन उत्पादों एवं एप्लीकेशंस का उपयोग बंद करें।

प्रतिबंधित ऍप्लिकेशस लिस्ट फोटो

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version