भोपाल
07/जुलाई/2020
मध्यप्रदेश में भाजपा महाराज, नाराज, और शिवराज खेमो में बटी – शत्रुघ्न सिन्हा…
शैलेन्द्र मिश्रा( शैली)
भोपाल – बिहारी बाबू कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शत्रुघ्न सिन्हा ने मध्य प्रदेश सरकार में पहले मंत्रिमंडल विस्तार और फिर विभागों के बंटवारे में देरी पर तंज कसते हुए , बिहारी बाबू सिन्हा ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा- मध्य प्रदेश में भाजपा तीन खेमों में बंट गई है। पहला- महाराज, दूसरा- नाराज और तीसरा- शिवराज…
ज्ञात हो भाजपा की दिग्गज नेत्री उमा भारती भी पत्र लिखकर जता चुकी हैं नाराजगी ….
मध्य प्रदेश में पहले मंत्री मंडल विस्तार के तुरंत बाद ही लखनऊ से प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने अपने समर्थकों की अनदेखी को लेकर एवं जातीय संतुलन की अनदेखी को लेकर प्रदेश संगठन को एक पत्र लिखकर अपनी नाराजगी जताई थी।
वहीं कई सीनियर विधायक भी मंत्री नही बनाये जाने से नाराज बताये जा रहे हैं।
विंध्य और मालवा क्षेत्र में इसकी नाराजगी साफ दिखी…
लगभग सप्ताह होने को हे लेकिन सीएम शिवराज सिंह अपनी कैबिनेट में शामिल लोगों को अभी तक विभाग नही बांट सके हैं,इसका कारण मप्र भाजपा में शुरू हो चुकी पावर पॉलिटिक्स है।

