प्रदेश की मैरिट लिस्ट में चौथा स्थान प्राप्त कर साक्षी ने बढ़ाया होशंगाबाद जिले का गौरव …..
27/07/2020
बड़ी खबर केसरिया ख़बर@sms
सफलता का सबसे पहला श्रेय दिया माता को…
पिपरिया – आज माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 12 वी के नतीजे जैसे ही घोषित किये । वैसे ही होशंगाबाद जिले के शोभापुर के सरकारी गर्ल्स हायर सेकंडरी स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा कु. साक्षी मिश्रा पिता संतोष मिश्रा रिजल्ट देखते ही खुशी से झूम उठी कु, साक्षी मिश्रा ने 12 वी कक्षा में गणित – विज्ञान संकाय में 500/487 अंक अर्जित करते हुए प्रदेश की मैरिट लिस्ट में चौथा स्थान प्राप्त कर शोभापुर(होशंगाबाद जिले) का गौरव बढ़ाते हुए अपने माता – पिता का नाम रोशन किया है।
साक्षी ने अपनी इस सफलता का श्रेय सबसे पहले अपनी माताजी पिताजी और स्कूल में पढ़ाने वाले सभी मैडम सर को दिया है ।गर्ल्स स्कूल के प्राचार्य के.के.परोहित और समस्त स्टाफ ने साक्षी की इस उपलब्धि पर उसे शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

