Site icon Kesaria News

कोरोना संक्रमित का रूम पार्टनर बोला अभी तक नही हुआ कोविड टेस्ट!

कोविड़ संक्रमित बैंक कर्मी का रूम पार्टनर बोला अभी तक नही हुआ कोविड़ टेस्ट…

बड़ी खबर केसरिया खबर@sms

07/अगस्त/2020

होशंगाबाद आलोक हरदेनिया….

पिपरिया – नगर की एक निजी बैंक में कार्यरत दो कर्मचारी पिछले दिनों कोरोना संक्रमित पाये गये थे। जिसके बाद बैंक में कार्यरत में 16 कर्मचारियों को अलग – अलग स्थानों पर क्वारेंटाइन किया गया है, इनमें से कुछ लोगो को शोभापुर रोड़ स्थित क्वारेंटाइन सेंटर पर सुरक्षा की दृष्टि से क्वारेंटाइन किया गया है इनमें से 5 लोगो को सर्दी और गले मे खरास की तकलीफ बनी हुई है। इन लोगो को बुखार नही आ रहा है,। लेकिन सर्दी और गले मे खरास बनी हुई है।

बैंक कर्मी बोला कोविड़ टेस्ट होना चाहिए…

आज दोपहर kesaria News संवाददाता के पास क्वारेंटाइन किये गये बैंक कर्मी का फोन आया और वह बोला मेरा रूम पार्टनर संक्रमित था। और में उसके संपर्क में आया हूं मेरा भी कोविड़ टेस्ट होना चाहिये। लेकिन अभी तक टेस्ट नही हुआ है।हमको शोभापुर रोड़ स्थित क्वारेंटाइन सेंटर में रखा गया है। लेकिन सर्दी और गले खरास होने के बावजूद हमारा कोविड़ टेस्ट नही कराया गया है। मेडिकल टीम हम लोगो का (temperature) लेकर चली गई ।

एसडीएम बोले करायेंगे टेस्ट…

जब इस मामले में पिपरिया एसडीएम नितिन टाले से बात की गई तो उन्होंने कहा कि क्वारेंटाईन सेंटर से घर जाने के पहले जांच कराई जायेगी।

डेमो पिक.

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version