Kesaria News

ख़बर का असर..बैंक कर्मी क्वारेंटाइन सेंटर से किया फोन…

बैंककर्मी ने क्वारेंटाइन सेंटर से केसरिया न्यूज़ को फोन और message कर कहा sir आज हो गया है test

Thank you for your support

केसरिया खबर का हुआ असर …

होशंगाबाद आलोक हरदेनिया…

08/अगस्त/2020

निजी बैंक के 10 कर्मचारियों का कोरोना जांच के लिए लिया गया सैंपल …

पिपरिया – नगर के निजी बैंक में कार्यरत दो कर्मचारियों के संक्रमित मिलने के बाद सुरक्षा की दृष्टि से बैंक के सभी कर्मचारियों को शोभापुर रोड़ स्थित क्वारेंटाइन सेंटर में क्वारेंटाइन किया गया था । लेकिन 9 दिन बीतने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना जांच के लिए सैम्पल नही लिया था।

कल केसरिया news के पास क्वारेंटाइन सेंटर से क्वारेंटाइन किये गये बैंककर्मी ने फोन कर बताया कि जो साथी बैंक कर्मी कोरोना संक्रमित निकला था वह रूम पार्टनर था और हम लोग एक साथ रह रहे थे। और हमारा अभी तक कोरोना टेस्ट नही हुआ है क्वारेंटाइन किये गए कुछ लोगो को सर्दी और गले मे खरास बनी हुई है ।

हम सभी लोगो का कोरोना टेस्ट होना चाहिए । इस मामले को लेकर जब पिपरिया एसडीएम नितिन टाले से चर्चा की गई तो उन्होंने कहा कि 10 वे 11 वे दिन सभी की जांच करवाई जायेगी। तहसीलदार राजेश बौरासी ने बताया कि आज 10 लोगो के कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए गये है।

मोबाइल फोटो

बैंककर्मी ने क्वारेंटाइन सेंटर से फोन और message कर कहा sir आज हो गया है test …

Thank you for your support…

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version