Kesaria News

कर्नाटक के बेंगलुरु में भड़की हिंसा 2 की मौत 60 से अधिक घायल!

ब्रेकिंग न्यूज़…..बड़ी खबर केसरिया खबर @sms
12/अगस्त/2020

केसरिया डेस्क
खबर कर्नाटक के बेंगलुरु से…..

बेंगलुरू, कर्नाटक ( Karnatak Banglore Riots ) के डीजे होली और केजी हल्ली पुलिस थाना क्षेत्रों में देर रात सोशल मीडिया पोस्ट पर एक कथित उकसावे पर हुई झड़पों में एक अतिरिक्त पुलिस आयुक्त सहित लगभग 60 पुलिस कर्मी घायल हो गए …
पुलिस की जवाबी कार्यवाही में दो लोगों की मौत की खबर है और एक घायल को अस्पताल में शिफ्ट किया गया है।

बेंगलुरु में सीआरपीसी की धारा 144 के तहत प्रतिबंध और शहर के डीजे होली और केजी हल्ली पुलिस थानों में कर्फ्यू लगाया गया है ये जानकारी मीडिया को बेंगलुरु के पुलिस आयुक्त कमल पंत ने दी है।

ट्विटर वीडियो से ली गयी फोटो

सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार
INC (कांग्रेस) के एक विधायक अखंड श्रीनिवास मूर्ति (पुलकेशिनगर) के एक रिश्तेदार ने # मोहम्मद के खिलाफ सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट किया और उसके बाद समाज विशेष की उग्र भीड़ ने पुलिस स्टेशन पर ही हमला कर दिया। कई पुलिसकर्मियों को भी चोटें आईं हैं जिसकी पुष्टि भी हो गयी है।

कर्नाटक: बेंगलुरु के पुलिस स्टेशन क्षेत्र के दृश्य जहां सोशल मीडिया पोस्ट के चलते (उकसावे) पर हिंसा भड़क गई।

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version