Kesaria News

मप्र सरकार की वर्चुअल कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले…

बड़ी खबर केसरिया खबर @sms
25/अगस्त/2020

भोपाल,
शिवराज सीएम शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मप्र मंत्री मंडल की वर्चुअल कैबिनेट बैठक सम्पन्न होने के उपरांत सूबे के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कैबिनेट बैठक की जानकारी साझा करते हुए बताया…

मुख्यमंत्री ने मंत्रियों के जो 4 समूह बनाए थे, उन समूहों का प्रजेंटेशन कैबिनेट के समक्ष हुआ।
सुशासन, भौतिक अनु संरचना, स्वास्थ्य शिक्षा, अर्थव्यवस्था रोजगार।

मध्य प्रदेश नीति आयोग के सामने सुशासन से संबंधित सुझाव रखेगा।

सुशासन की 24 सेवा पूरी करने का लक्ष्य 2021 से पहले करने का रखा है।

सीएम हेल्पलाइन को सीएम सिटिज़न केयर के रूप में डिवेलप किया जाएगा शिकायतकर्ता अपनी शिकायत की ट्रैकिंग कर सकेगा।

वल्लभ भवन भवन के कर्मचारियों को E ट्रेनिंग देने के लिए E ऑफिस तैयार किया जा रहा है।

डॉ मिश्रा ने कहा कि ,केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने मध्यप्रदेश को आज बहुत बड़ी सौगात दी , आज का दिन मध्य प्रदेश के लिए मील का पत्थर साबित होगा कैबिनेट बैठक में सड़कों की प्राथमिकता निर्धारित की गई है।

भोपाल इंदौर मेट्रो को जल्दी से जल्दी पूरा करने का फैसला लिया गया।

दीनदयाल रसोई योजना जिलों के अलावा पर्यटन स्थलों पर भी खोलने का फैसला लिया गया है।

2024 तक सरकार का लक्ष्य प्रदेश के हर घर में फ़िल्टर वॉटर पहुंचाने का है

सिंचाई को 13 लाख हेक्टेयर बढ़ाकर 53 लाख हेक्टर करने का फैसला लिया है अभी प्रदेश में 40 लाख हेक्टर में सिंचाई होती है।

मुरैना ,छतरपुर ,शाहजहांपुर ,नीमच, आगर मैं 4400 मेगावाट के सोलर प्लांट लगाने का फैसला लिया गया है।

आयुष्मान योजना का गरीब को कैसे लाभ मिले इस पर भी कैबिनेट में चर्चा हुई।

प्रदेश में अत्याधुनिक 1600 प्रसव केंद्र बनाने का फैसला किया गया है।

5 साल से कम उम्र के बच्चों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित हुआ है।

2025 तक मध्य प्रदेश टीवी बीमारी पूर्णता रूप से समाप्त होगी।

स्वास्थ शिक्षा में आईटी को बढ़ावा देने पर भी चर्चा।

अर्थव्यवस्था और रोजगार के क्षेत्र में 75 हजार हेक्टयर चंबल के बीहड़ों को विकसित करने का सुझाव आया है

1 सितंबर को सभी मंत्री, सांसद, केंद्रीय मंत्री, विधायक अपने जिलों में जाकर गरीबों को राशन पात्रता पर्ची वितरित करेंगे।

कोरोना के प्रदेश में आज 1379 केस आए हैं 1079 रिकवरी हुए हैं भोपाल की रिकवरी रेट 81 % मुरैना 94 %
ग्वालियर 75%, देश मे प्रदेश 15 वे नंबर पर हैं कोरोना के 22 हाजर से ज्यादा रोजाना टेस्ट हम कर रहे हैं।

इन महत्वपूर्ण फैसलों के अलावा मंत्री मिश्रा ने जानकारी देते हुए कहा की Ease ऑफ लिविंग के अंतर्गत सुझाव मिले हैं ,जिनमें परमिट, लाइसेंस आदि को भी आजन्म किया जाए, जिस से बार-बार रिन्यूअल न कराना पड़े उस पर भी विचार किया जाएगा।

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version