Site icon Kesaria News

पुलिस अभिरक्षा से भागा अपराधी,पुलिस बनी!

मुरैना पुलिस कस्टडी से भागा अवैध हथियार रखने का आरोपी…
पुलिस ने दोबारा किया गिरफ्तार….

बड़ी खबर केसरिया खबर@sms

26/अगस्त/20020

मुरैना,मप्र
गिर्राज शर्मा….

कल कोर्ट में पेश हाेने आया आरोपी पुलिस काे चकमा देकर हुआ था फरार, देर रात तक तलाशती रही पुलिस,अम्बाह थाना का मामला।

मप्र के मुुरैना जिले के अंबाह थाना पुलिस की अभिरक्षा से फरार बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार ।
पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के निर्देशन में इन दिनों चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत अंबाह पुलिस ने आर्म्स एक्ट के आरोपी टुंडा उर्फ आरिफ को पकड़ा था ।
यह आरोपी मंगलवार शाम को न्यायालय से पुलिस को चकमा देकर, अभिरक्षा से फरार हो गया था । अम्बाह पुलिस अनुसार उक्त फरार आरोपी को तलाशने टीम गठित की गई थी, टीम ने फरार आरोपी टुंडा उर्फ आरिफ उम्र 19 साल को बुधवार को तालाब रोड शासकीय स्कूल थरा गांव के पास अम्बाह से गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी को आज न्यायालय में पेश किया जाएगा ।

वहीं सूत्रों की माने तो अम्बाह पुलिस की अभिरक्षा से फरार हुए आरोपी टुंडा को तलाशने में पुलिस पूरी रात चकरघिन्नी बनी रही और आरोपी अम्बाह से भागकर मुरैना तक आ गया था, मुरैना पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया ।

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version