Site icon Kesaria News

देवी प्रतिमा स्थापित करने के लिए प्रशासन को सौंपा ज्ञापन….

नगर में देवी प्रतिमा स्थापित करने जय माता दी समिति ने सौपा ज्ञापन…

बड़ी खबर केसरिया खबर @sms

04/सितंबर/2020

होशंगाबाद आलोक हरदेनिया….

पिपरिया – नगर में सार्वजनिक स्थानों पर देवी प्रतिमा स्थापित करने के लिए जय माता दी समिति ने प्रशासन को ज्ञापन सौपते हुए अनुमति मांगी है। कोरोना से बचाव और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए नवरात्रि उत्सव मनाने के लिए जय माता दी उत्सव समिति ने एक ज्ञापन स्थानीय प्रशासन को सौपते हुए देवी प्रतिमा स्थापित करने की मांग की गई ।

जय माता दी समिति के सदस्य संजू शर्मा ने बताया कहा कि सरकारे कह रही है कि कोरोना के साथ जीना सीखना होगा , यात्री बसे चालू हो गई है बिहार में चुनाव होने जा रहे है, शॉपिंग मॉल खुल रहे है। तो फिर नगर में देवी प्रतिमा स्थापित करने की स्थानीय प्रशासन को मंजूरी देना चाहिए। आपको बता दे पिपरिया का नवरात्रि उत्सव प्रदेश में अपनी एक अलग ही पहचान रखता है। माता रानी के भक्त 9 दिनों तक चलने वाले नवरात्रि उत्सव को बड़ी ही श्रद्धा भक्ति के साथ मनाते है। ज्ञापन सौपते समय नगर की सभी प्रमुख नवदुर्गा समितियों के सदस्य मौजूद रहे।

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version